Homeदेश-समाजअमेरिकी बच्चों के सेक्स-पोर्न वीडियो का कश्मीर कनेक्शन: नियाज अहमद मीर को FBI-CBI ने...

अमेरिकी बच्चों के सेक्स-पोर्न वीडियो का कश्मीर कनेक्शन: नियाज अहमद मीर को FBI-CBI ने श्रीनगर से दबोचा

श्रीनगर का नियाज अहमद मीर। इसकी बीवी अमेरिका के वॉशिंगटन में। दोनों के बीच का रिश्ता शौहर-बीवी से बढ़ कर मालिक-गुलाम का। अपने शौहर के लिए बीवी अमेरिकी बच्चों को फँसाती, उनका गंदा वीडियो बनाती और...

श्रीनगर में एक आदमी रहता है। नाम है – नियाज अहमद मीर। इसकी बीवी तमारा स्टैनली (Tamara Stanley) अमेरिका के वॉशिंगटन में रहती है। CBI ने नियाज अहमद मीर को उसके श्रीनगर घर से गिरफ्तार किया और मंगलवार (22 दिसंबर, 2020) को स्थानीय अदालत में पेश किया।

CBI ने नियाज अहमद मीर को FBI से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। सूचना यह कि वो अमेरिकी बच्चों के यौन शोषण वाले वीडियो के जरिए भारत में बैठे-बैठे सेक्स रैकेट चलाता था।

अमेरिकी बच्चों का यौन शोषण और सेक्स वीडियो

नियाज अहमद मीर के लिए यह काम बहुत आसान था। वो बिना अमेरिका गए इस काम को अंजाम दे रहा था। साथ दे रही थी उसकी बीवी। नियाज और स्टैनली के बीच का रिश्ता शौहर-बीवी से बढ़ कर मालिक और गुलाम का है, ऐसा FBI का मानना है।

तमारा स्टैनली (Tamara Stanley) ने कई सारे अमेरिकी बच्चों को फँसाया। उन सभी के यौन शोषण का वीडियो बनाया। उसे अपने शौहर नियाज अहमद मीर के पास भेजा। फिर वो भारत में बैठे-बैठे इन वीडियो और फोटो को डार्क वेब पर अपलोड करता था, पैसे कमाता था।

नियाज अहमद मीर इनमें से कई बच्चों के साथ डायरेक्ट कॉन्टैक्ट में भी रहता था। इसलिए ताकि इनमें से कोई बच्चा अगर उसका कहा नहीं माने तो वो उस बच्चे के सेक्स वीडियो या फोटो को उसके माँ-पिता या घर वालों के पास भेज देने के नाम पर मोटी रकम वसूल कर सके।

तमारा स्टैनली (Tamara Stanley) को 25 जून को FBI ने गिरफ्तार किया था। आरोप था – बच्चों से संबंधित पोर्नोग्राफी। इस मामले में FBI को जो जानकारी मिली, उसने तमारा के शौहर को पकड़ने के लिए CBI के साथ उसे शेयर किया। इसी आधार पर CBI ने मंगलवार को श्रीनगर में नियाज अहमद मीर के घर पर छापा मारा, जहाँ से 3 लैपटॉप, 5 मोबाइल, पेन ड्राइव और हाथ से लिखे कई नोट्स बरामद किए गए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिल्ली दंगों में इस्लामी कट्टरपंथियों को दी क्लीन चिट, कुंभ और राम मंदिर को लेकर हिंदुओं को घेरा: जानें- कौन हैं CJP प्रदर्शन में...

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान The Guardian पत्रकार हन्ना एलिस-पीटरसन भी मौजूर रहीं, जिनका भारत विरोधी भ्रामक खबरें फैलाने का इतिहास रहा है।

चीन-जापान की राह पर भारत, रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे जन्म दर: पढ़ें- क्या होता है TFR, क्यों घट रही है जन्म दर और आने...

भारत में जन्म दर लगातार घट रही है। TFR 1.9 पहुँचने के बाद विशेषज्ञों ने जापान और चीन जैसे भविष्य की आशंका जताई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
- विज्ञापन -