Homeदेश-समाजगुलशन बानो अपनी रिश्तेदार नाबालिग बच्ची को देह व्यापार में धकेलना चाहती थी, UP...

गुलशन बानो अपनी रिश्तेदार नाबालिग बच्ची को देह व्यापार में धकेलना चाहती थी, UP पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुलशन बानो ने नाबालिग पीड़िता को बलिया में कैद करके रखा था। नाबालिग पीड़िता का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। जब इसकी सूचना UP पुलिस को दी गई तो...

उत्तर प्रदेश के बलिया से एक घटना सामने आई है। इसमें एक नाबालिग लड़की को गुलशन बानो नाम की उसकी ही रिश्तेदार देह व्यापार में धकेलने का प्रयास कर रही थी। हालाँकि ऐसा होने के पहले ही सिटी मजिस्ट्रेट, बलिया पुलिस और बाल कल्याण समिति (CWC) के अधिकारियों ने उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। नाबालिग पीड़िता का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। 

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़ बुधवार (23 दिसंबर 2020) को पीड़िता के परिजनों ने CWC अधिकारियों को इस घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुलशन बानो नाम की उनकी रिश्तेदार उनकी बेटी को अपने साथ उत्तर प्रदेश के बलिया लेकर गई है और उस पर देह व्यापार में शामिल होने का दबाव बना रही है।

इस घटना की जानकारी देने वालों ने बलिया की उस जगह के बारे में भी बताया, जहाँ गुलशन बानो ने नाबालिग पीड़िता को कैद करके रखा था। CWC के अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित किया। 

सूचना मिलते ही पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को सुरक्षित वापस लेकर आने के लिए एक संयुक्त टीम का गठन किया। बलिया पुलिस और CWC के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कोतवाली पुलिस थाने के अंतर्गत आरोपित गुलशन बानो के ठिकाने पर छापा मार कर नाबालिग पीड़िता को उसके चंगुल से छुड़ाया

फ़िलहाल पुलिस ने गुलशन बानो पर भारतीय दंड संहिता की धारा 366 ए (नाबालिग लड़की को कैद में रखना) और 323 (जानबूझ कर चोट पहुँचाना) के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस चुनाव आयोग को राहुल गाँधी विदेश तक कोसते रहे, ट्रंप ने उसी की तारीफ की: कॉन्ग्रेस को लगी मिर्ची

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था और फोटो-ID सिस्टम का उदाहरण देते हुए अमेरिका में SAVE America Act पास करने की माँग की।

बंगाल मे शुभेंदु सरकार के 100 दिन पूरे: जानिए ममता राज जाने से राज्य में क्या-क्या हुए परिवर्तन

अब जब बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इन 100 दिनों के भीतर बंगाल की तस्वीर कितनी बदली है?
- विज्ञापन -