Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय11.5% की आर्थिक वृद्धि दर, 2021 में भारत के लिए IMF का अनुमान: एकमात्र...

11.5% की आर्थिक वृद्धि दर, 2021 में भारत के लिए IMF का अनुमान: एकमात्र बड़ा देश, जो बढ़ेगा दहाई अंकों के साथ

भारत चीन से भी आगे रहने वाला है। साल 2021 में 8.3% की अनुमानित विकास दर के साथ चीन भारत के बाद दूसरी सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था होगी।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की अर्थव्यवस्था को अगले वित्तीय वर्ष (2021-22) में 11.5 प्रतिशत तक उछाल देने का अनुमान लगाया। 26 जनवरी 2021 को IMF ने अपनी ताजा वर्ल्ड इकॉनमिक आउटलुक रिपोर्ट में यह दर्शाया है।

दुनिया जब कोरोना वायरस महामारी से लड़ रही है तो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत एकमात्र देश है, जिसकी आर्थिक वृद्धि दर इस साल दहाई अंक में होने का अनुमान है। वैश्विक परिदृश्य देखें तो यह भारत के लिए बड़ी खबर है। साल 2021 के लिए वैश्विक ग्रोथ 5.5% रहने का अनुमान इसी IMF रिपोर्ट में है।

चीन से भी आगे

विकास दर की बात करें तो भारत चीन से भी आगे रहने वाला है। साल 2021 में 8.3% की अनुमानित विकास दर के साथ चीन भारत के बाद दूसरी सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था होगी।

तेजी से बढ़ती भारत की अर्थव्यवस्था 2022 में भी जारी रहेगी। साल 2022 में भारत की वैश्विक विकास दर 6.8% रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि चीन की विकास दर 5.6% रह सकती है।

पूरी दुनिया का हाल

IMF की वर्ल्ड इकॉनमिक आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार (साल 2021 के लिए) अमेरिकी के लिए 5.1, जापान के लिए 3.1, इंग्लैंड के लिए 4.5, चीन के लिए 8.1, रूस के लिए 3.0 और सऊदी अरब के लिए 2.6 प्रतिशत की विकास दर का अनुमान है।

इसी रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 की बात करें तो फ्रांस में 4.1, इटली में 3.6, स्पेन में 4.7, जापान में 2.4, इंगलैंड में 5, कनाडा में 4.1, चीन में 5.6, सऊदी अरब में 4, ब्राजील में 2.6 और दक्षिणी अफ्रीका में 1.4 प्रतिशत की विकास दर का अनुमान है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चाँदनी कुरैशी के ‘जिम जिहाद’ का शिकार बना करोड़पति हिंदू कारोबारी का बेटा: रहमान बना किया निकाह, पीड़ित पिता बोले- पूरे परिवार को मुस्लिम...

शामली में जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने करोड़पति दवा कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक को मुस्लिम बना दिया। अब वह दाढ़ी बढ़ाकर और सफेद टोपी लगाकर नमाज अदा करने लगा है।

‘राम मंदिर का चढ़ावा हुआ चोरी’: अखिलेश यादव ने किया दावा, सपा प्रवक्ता ऑपइंडिया से बोले- कोई सबूत नहीं, सूत्रों के आधार पर टहल...

क्या राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की चोरी हुई? अखिलेश यादव के दावे पर सपा प्रवक्ता पवन पांडेय ने माना- कोई ठोस सबूत नहीं। जानिए पूरा विवाद
- विज्ञापन -