Homeबड़ी ख़बरमुंबई हमले के दोषी आतंकी तहव्वुर राणा को जल्द भारत लाया जा सकता है

मुंबई हमले के दोषी आतंकी तहव्वुर राणा को जल्द भारत लाया जा सकता है

मुंबई हमले में लगभग 166 लोगों ने अपनी जान गँवाई थी, जिनमें अमरीकी नागरिक भी शामिल थे

वर्ष 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले के दोषी तहव्वुर राणा को जल्द भारत लाए जाने की संभावना है। मीडिया में आ रही ख़बर के मुताबिक़ भारत सरकार अमरीकी प्रशासन के पूरे सहयोग से आतंकी को भारत लाने की कोशिश की जा रही है।

बता दें कि मुंबई को दहला देने वाले इस कांड की साज़िश रचने वाला आतंकी तहव्वुर राणा पिछले 14 साल से अमरीका की जेल में सज़ा काट रहा है। तहव्वुर को साल 2009 में गिरफ़्तार किया गया था, और उसकी सज़ा 2021 में पूरी होगी।

ख़बरों के अनुसार, भारत सरकार ट्रम्प प्रशासन की मदद से पाकिस्तानी-कैनिडियन नागरिक के प्रत्यर्पण के लिए सभी ज़रूरी काग़ज़ी कार्रवाई पूरा कर रही है। राणा को 2013 में 14 साल की सज़ा सुनाई गई थी, जो अब 2021 को रिहा किया जाएगा।

मुंबई को दहला देने की साज़िश को तहव्वुर राणा ने रचा था और पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने मिलकर उसे अंजाम तक पहुँचाया था। इन 10 हमलावर आतंकियों में से 9 आतंकियों को मौक़े पर ही ढेर कर दिया गया था, जबकि बाक़ी ज़िंदा बचे 1 आतंकी (अजमल कसाब) को फ़ाँसी दे दी गई थी।

इस जानलेवा आतंकी हमले में लगभग 166 लोगों ने अपनी जान गँवाई थी, जिनमें अमरीकी नागरिक भी शामिल थे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अमरीका में राणा की सज़ा पूरी होने के बाद उसे भारत लाया जा सकता है। प्रत्यर्पण प्रक्रिया के धीमे होने से तहव्वुर राणा के भारत आने तक के सफर में भले ही थोड़ा विलंब हो, लेकिन भारत सरकार की यह कोशिश पुरज़ोर पर है कि राणा को जल्द से जल्द भारत लाया जाए और इसके लिए सभी ज़रुरी कार्रवाई समय पर पूरी की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -