Homeदेश-समाजवीडियो: 16 राज्यों की 1000 महिलाओं ने अस्सी घाट पर किया शिव तांडव स्तोत्र...

वीडियो: 16 राज्यों की 1000 महिलाओं ने अस्सी घाट पर किया शिव तांडव स्तोत्र का पाठ, अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर भव्य आयोजन

मुंबई की संस्था फाउंडेशन फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट इन एकेडमिक फील्ड की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अस्सी घाट पर इसका आयोजन किया गया। महिलाओं और युवतियों ने वाराणसी में 'शिव तांडव स्तोत्र' पाठ के दौरान कोरोना की गाइडलाइन्स का पालन भी किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर काशी में अस्‍सी घाट पर देश भर से 1000 नारी शक्ति की जुटान एक अनोखे आयोजन के लिए हुई। इससे पूर्व गंगा नदी के तट पर शिव तांडव स्तोत्र के लयबद्ध आयोजन के लिए देश के 16 राज्यों से 1000 महिलाएँ काशी पहुँच कर तैयारियों में जुटी रहीं।

मुंबई की संस्था फाउंडेशन फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट इन एकेडमिक फील्ड की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अस्सी घाट पर इसका आयोजन किया गया। महिलाओं और युवतियों ने वाराणसी में ‘शिव तांडव स्तोत्र’ पाठ के दौरान कोरोना की गाइडलाइन्स का पालन भी किया।

सोमवार (मार्च 8, 2021) को अस्सी घाट पर गंगा आरती के पूर्व शुभ मुहूर्त में एक साथ हजार महिलाओं के स्‍वर जाह्नवी तट पर गूँजी तो आस्‍था के स्‍वर से भगवान शिव की नगरी काशी गुंजायमान हो उठी। हर हर महादेव के उद्घोष के साथ शुरू हुए आयोजन में लाल रंग के परिधान में सजी महिलाओं और युवतियों ने एक साथ शिव स्तोत्र का पाठ ढलते सूर्य के साथ शुरू किया तो वातावरण धर्म और आध्‍यात्‍म से एकाकार नजर आया। हाथों में गंगा और शिव आरती के लिए बाती जल उठी और शिव स्‍तुति का आयोजन शुरू हुआ तो घंट घडियालों से भी गंगा तट गूँज उठा। 

आयोजन में दूर दराज से शामिल होने आए लोगों के लिए यह आयोजन जहाँ अनोखा अनुभव रहा वहीं इंटरनेट मीडिया में भी आयोजन के स्‍वर गूँजे और झंकृत होते नजर आए। हर-हर महादेव का उद्घोष और बाबा की स्‍तुति में शिव तांडव का यह अद्भुत और अनोखा आयोजन काशी के लिए भी किसी अनूठे उत्‍सव सरीखा ही नजर आया। शिव तांडव स्तोत्र के पाठ के साथ ही घाटों पर गंगा आरती का भी आयोजन शुरू हुआ तो जाह्नवी के तट पर दीयों की रोशनी से गंगा तट भी मानों रोशनी से नहाया नजर आने लगा। जैसे-जैसे शाम होने लगी आयोजन में शामिल होने के लिए लोगों की भी घाट पर भारी जुटान शुरू हो गई।  

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

इंडिया टुडे की जिस खबर को पढ़ लहालोट हो रही थी मोहम्मद जुबैर एंड वामपंथी गैंग, वो निकली फर्जी: UP में 5 दिन में...

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर इंडिया टुडे ने फर्जी खबर चलाई कि इससे 8,056 लोगों की मौत हो गई। इस खबर पर वामपंथी गैंग सरकार पर सवाल उठाने लगी। जानें पूरी सच्चाई क्या है?

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।
- विज्ञापन -