Homeराजनीति'इतना तो मैं मुख्यमंत्री के लिए भी नहीं करती, क्या तुम मुझे बेवकूफ समझते...

‘इतना तो मैं मुख्यमंत्री के लिए भी नहीं करती, क्या तुम मुझे बेवकूफ समझते हो’: रोड शो में नुसरत जहाँ खफा, वीडियो वायरल

एक रैली में तृणमूल सांसद नुसरत जहाँ को पार्टी के कार्यकर्ताओं पर अपना आपा खोते हुए देखा गया। वीडियो में नुसरत को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मैं एक घंटे से अधिक समय से रैली कर रही हूँ। मैं मुख्यमंत्री के लिए भी इतना नहीं करती। क्या तुम मुझे बेवकूफ बना रहे हो?"

सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जहाँ एक रैली में तृणमूल सांसद नुसरत जहाँ को पार्टी के कार्यकर्ताओं पर अपना आपा खोते हुए देखा गया। वीडियो में नुसरत को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मैं एक घंटे से अधिक समय से रैली कर रही हूँ। मैं मुख्यमंत्री के लिए भी इतना नहीं करती। क्या तुम मुझे बेवकूफ बना रहे हो?”

कथित तौर पर यह घटना तब हुई जब नुसरत शनिवार को तृणमूल के अशोकनगर के उम्मीदवार नारायण गोस्वामी के लिए प्रचार कर रहीं थी। हालाँकि, आनंदबाजार डिजिटल ने ये वीडियो जारी करते हुए कहा कि वे स्वतंत्र रूप से वीडियो का सत्यापन नहीं कर सकते।

लेकिन इस वीडियो का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

गौरतलब है कि वर्तमान में पश्चिम बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण का मतदान हुआ, जिसमें बहुत भारी मात्रा में लोग मतदान करने के लिए बाहर निकले। वहीं अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान 22 अप्रैल को होगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।
- विज्ञापन -