Homeदेश-समाजगुफरान ने 5 साल की दलित बच्ची का किया रेप, गला घोंट मार डाला:...

गुफरान ने 5 साल की दलित बच्ची का किया रेप, गला घोंट मार डाला: ‘बड़े सरकार की दरगाह’ पर परिवार के साथ आया था

पीड़ित परिजनों का कहना है कि बच्ची के माता-पिता पास के ही खेत में गेहूँ काट रहे थे और बच्ची खेत में बालियाँ बिन रही थी। तभी गुफरान वहाँ पहुँचा और उसने बच्ची को दबोच लिया। उसके साथ रेप किया, फिर उसकी हत्या कर दी। लेकिन, भागते हुए वो पकड़ा गया।

उत्तर प्रदेश की बदायूँ में एक 5 साल की दलित बच्ची के साथ रेप और हत्या की घटना सामने आई है। काफी गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली बच्ची खेत में गिरी गेहूँ की बाली बिनने के लिए गई हुई थी, जिस दौरान उसके साथ ये हादसा हुआ। खेत में गेहूँ की कटाई के बाद भी कुछ बालियाँ बची रह जाती हैं, जिन्हें गरीब परिवारों के लोग ले जाते हैं। आरोपित का नाम गुफरान है, जिसने पूछताछ में बताया कि वो दरगाह पर आया हुआ था।

ये घटना रविवार (अप्रैल 11, 2021) की है। वारदात को अंजाम देकर गुफरान वहाँ से भागने की फिराक में था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे धर-दबोचा। इस मामले की सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल को वहाँ भेजा गया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह उसे आक्रोशित लोगों के चंगुल से छुड़ा कर गिरफ्तार किया जा सका। आरोपित उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर स्थित सुल्तानपट्टी का रहने वाला है।

वो स्थानीय ‘बड़े सरकार की दरगाह’ पर आया हुआ था। पुलिस ने रेप एवं हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में घटी इस घटना के बारे में पीड़ित परिजनों का कहना है कि बच्ची के माता-पिता पास के ही खेत में गेहूँ काट रहे थे और बच्ची खेत में बालियाँ बिन रही थी। तभी गुफरान वहाँ पहुँचा और उसने बच्ची को दबोच लिया। उसके साथ रेप किया, फिर उसकी हत्या कर दी। लेकिन, भागते हुए वो पकड़ा गया।

ग्रामीणों ने उसकी जम कर पिटाई भी की है। उसने बताया कि वो अपने परिवार के साथ ही ‘बड़े सरकार की दरगाह’ पर आया हुआ था। 30 वर्षीय आरोपित ने गला घोंट कर बच्ची की हत्या की। बदायूँ के SSP संकल्प शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और आरोपित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और पता लगाया जा रहा है कि आरोपित दरगाह से वहाँ तक पहुँचा कैसे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -