Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयहिंदू लड़के को डेट करने की सजा, पाकिस्तानी मुस्लिम लड़की को माता-पिता ने दी...

हिंदू लड़के को डेट करने की सजा, पाकिस्तानी मुस्लिम लड़की को माता-पिता ने दी जान से मारने की धमकी: इटली पुलिस ने बचाया

मुस्लिम लड़की लगभग एक साल से एक हिन्दू लड़के को डेट कर रही थी। लेकिन, उसके माता-पिता को जैसे ही पता चला कि वो जिसे डेट कर रही है वो हिंदू है, उसके बाद उस पर कई तरह की पाबंदियाँ लगा दी गईं। पीड़िता के मुताबिक, उसे घर में नजरबंद रखा गया था।

कट्टरपंथी मुसलमान किस हद तक हिंदुओं से नफरत करते हैं इसका एक और उदाहरण इटली में दिखा है, जहाँ एक पाकिस्तानी लड़की को हिंदू लड़के से रिश्ता रखने की सजा मिली। ANSA की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार (8 अप्रैल) को उस लड़की को इटैलियन पुलिस इटली में ओरज्जो शहर के टस्कनी से बचाया। यहाँ हिंदू लड़के के साथ डेटिंग करने के मामले में लड़की को उसके ही घर में बंद कर दिया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, मुस्लिम लड़की लगभग एक साल से एक हिन्दू लड़के को डेट कर रही थी। लेकिन, उसके माता-पिता को जैसे ही पता चला कि वो जिसे डेट कर रही है वो हिंदू है, उसके बाद उस पर कई तरह की पाबंदियाँ लगा दी गईं। पीड़िता के मुताबिक, उसे घर में नजरबंद रखा गया था। लड़की के माता-पिता ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया था और कभी-कभार ही उसे अभिभावकों की देखरेख में बाहर जाने की अनुमति मिलती थी।

वापस पाकिस्तान ले जाने की दी थी धमकी

लड़की के माता-पिता ने उसे धमकी दी थी कि अगर वो हिंदू लड़के से किसी भी तरह का संबंध रखती है, तो उसे वापस पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। इतना ही नहीं मुस्लिम लड़की और उसके हिंदू दोस्त को उसके माता-पिता ने उनकी बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक घर में नजरबंदी के दौरान लड़की को कंप्यूटर के इस्तेमाल की इजाजत थी, जिसका उपयोग वो दूरस्थ शिक्षा के लिए करती थी।

ईमेल भेजने के बाद पुलिस ने लड़की को बचाया

घर में नजरबंदी के दौरान माता-पिता की बार-बार जान से मारने की धमकियों से तंग आकर लड़की ने कैराबिनिरी पुलिस को एक ईमेल कर दिया। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलने के बाद लड़की के घर पहुँची पुलिस ने उसे मुक्त कराया।

माता-पिता की गिरफ्त से उसे मुक्त कराने के बाद पुलिस ने लड़की को चिल्ड्रेन होम में शिफ्ट कर दिया है। इस बीच पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इस मामले में लड़की के भाइयों और पिता सहित परिवार के सदस्यों को आरोपित बनाया जा सकता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न POK की फिक्र, न बलूचिस्तान की चिंता! दिन-रात बस भारत में ‘सत्तापलट’ के सपने देख रहा पाकिस्तान, जानिए CJP प्रदर्शन में कैसे दी...

पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भारत के CJP प्रदर्शन की कवरेज को प्राइम टाइम में जगह दी है। इससे साफ है कि उनके लिए पाकिस्तान की मीडिया भारत की आंतिरक राजनीति में खूब दखल देती है।

मस्जिद का किया बखान, हनुमान मंदिर पर हमले की छिपाई बात: CJP की हिंसक भीड़ को पनाह न मिलने पर राणा अय्यूब जैसों की...

ग्राउंड रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान बताते हैं कि प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। उन्होंने बैग में पत्थर भर रखा था। इनलोगों ने कनॉट प्लेस के पास सुरक्षा बलों को निशाना बनाया।
- विज्ञापन -