Homeराजनीति'केजरीवाल सरकार ने लूट लिया हमारा ऑक्सीजन टैंकर', अब पुलिस के साथ भेजेंगे': हरियाणा...

‘केजरीवाल सरकार ने लूट लिया हमारा ऑक्सीजन टैंकर’, अब पुलिस के साथ भेजेंगे’: हरियाणा के मंत्री

“हम पर दबाव डाला जा रहा है कि हम दिल्ली को ऑक्सीजन दें। हमारी पहली प्राथमिकता हरियाणा है। कल हमारा टैंकर फरीदाबाद के अस्पतालों के लिए दिल्ली से जा रहा था। दिल्ली सरकार ने हमारा टैंकर लूट लिया। मैंने आदेश जारी किए हैं कि जो टैंकर जाएगा वो पुलिस के साथ जाएगा।”

देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों से स्थिति गंभीर होती जा रही है। अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी के कारण हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सनसनीखेज दावा किया है। अनिल विज ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर ऑक्सीजन लूटने का आरोप लगाया। 

अनिल विज ने कहा, “हम पर दबाव डाला जा रहा है कि हम दिल्ली को ऑक्सीजन दें। हमारी पहली प्राथमिकता हरियाणा है। कल हमारा टैंकर फरीदाबाद के अस्पतालों के लिए दिल्ली से जा रहा था। दिल्ली सरकार ने हमारा टैंकर लूट लिया। मैंने आदेश जारी किए हैं कि जो टैंकर जाएगा वो पुलिस के साथ जाएगा।”

दिल्ली सरकार ने मंगलवार (अप्रैल 20, 2021) रात को का दावा किया था कि उनके कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी है और कुछ घंटों की जरूरत की ही ऑक्सीजन बची है, हालाँकि इसके बाद मंगलवार रात और बुधवार को दिन में दिल्ली में ऑक्सीजन की सप्लाई को बढ़ाया गया है। दिल्ली के अस्पताल कोरोना मरीजों से भरे पड़े हैं और न के बराबर आईसीयू तथा वेंटिलेटर बेड बचे हैं।

कोरोना की इस दूसरी लहर में दिल्ली के अस्पतालों पर भारी दबाव है। दिल्ली के अस्पताल इस वक्त न सिर्फ पूरी तरह से भर चुके हैं बल्कि उनमें ऑक्सीजन की भी भारी किल्लत हो रही है। कल शाम ही दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर पूर्वी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि अस्पताल के पास सिर्फ 4 घंटे का ऑक्सीजन है और ऑक्सीजन अगर सही समय पर न मिला तो दिक्कत हो सकती है। उनके इस ट्वीट के चंद घंटों के बाद ही उत्तर प्रदेश के मोदीनगर से एक ऑक्सीजन टैंकर जीटीबी अस्पताल पहुँच गया।

केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की खातिर हर संभव प्रयास कर रहा है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा कि आवश्यक जन स्वास्थ्य के सामान की कमी नहीं हो। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्रालय दिल्ली के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति सुचारू करने का हरसंभव प्रयास कर रहा है ताकि राजधानी के अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी नहीं हो। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -