Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाइस्लामिक स्टेट जम्मू कश्मीर का कमांडर इशफाक अहमद सोफी एनकाउंटर में ढेर

इस्लामिक स्टेट जम्मू कश्मीर का कमांडर इशफाक अहमद सोफी एनकाउंटर में ढेर

जाकिर मूसा के अलावा इशफाक अहमद सोफी कश्मीर में आईएसजेके का बड़ा कमांडर था। जाकिर मूसा अभी भी सेना की पकड़ से दूर है। आतंकी कमांडर के मारे जाने के बाद भी सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है।

जम्मू-कश्मीर के शोपियाँ में सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ़ जम्मू कश्मीर (आईएसजेके) के कमांडर इशफाक अहमद सोफी को एनकाउंटर में मार गिराया है। इशफाक अहमद सोफी जाकिर मूसा का बेहद करीबी था। घाटी में उसकी संलिप्तता कई आतंकी वारदातों में थी। इस्लामिक स्टेट की कश्मीर में सक्रियता का सूत्रधार जाकिर मूसा और सहयोगी कमांडर इशफाक अहमद सोफी ही था।

जाकिर मूसा के अलावा इशफाक अहमद सोफी कश्मीर में आईएसजेके का बड़ा कमांडर था। जाकिर मूसा अभी भी सेना की पकड़ से दूर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी कमांडर के मारे जाने के बाद भी सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है। पूरे इलाके को घेरे में ले लिया गया है। सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

कश्मीर से इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों का खात्मा करने के लिए जाकिर मूसा को मौत के घाट उतारना सुरक्षा बलों के लिए ज़रूरी हो गया है जिसके लिए घाटी में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चाँदनी कुरैशी के ‘जिम जिहाद’ का शिकार बना करोड़पति हिंदू कारोबारी का बेटा: रहमान बना किया निकाह, पीड़ित पिता बोले- पूरे परिवार को मुस्लिम...

शामली में जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने करोड़पति दवा कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक को मुस्लिम बना दिया। अब वह दाढ़ी बढ़ाकर और सफेद टोपी लगाकर नमाज अदा करने लगा है।

‘राम मंदिर का चढ़ावा हुआ चोरी’: अखिलेश यादव ने किया दावा, सपा प्रवक्ता ऑपइंडिया से बोले- कोई सबूत नहीं, सूत्रों के आधार पर टहल...

क्या राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की चोरी हुई? अखिलेश यादव के दावे पर सपा प्रवक्ता पवन पांडेय ने माना- कोई ठोस सबूत नहीं। जानिए पूरा विवाद
- विज्ञापन -