Homeराजनीति'अलवर गैंग रेप पर कॉन्ग्रेस ने पर्दा डालने की कोशिश की, चुप क्यों है...

‘अलवर गैंग रेप पर कॉन्ग्रेस ने पर्दा डालने की कोशिश की, चुप क्यों है इस मुद्दे पर अवॉर्ड वापसी गैंग’

“इनके रागदरबारी भी इतने भयंकर कांड को दबाते रहे और मोमबत्तियाँ लेकर निकलने वाले लोगों की मोमबत्तियों से धुआँ निकल रहा है। आज वो अवॉर्ड वापसी गैंग इस मुद्दे पर चुप क्यों बैठी है?"

प्रधानमंत्री मोदी ने आज यूपी के गाज़ीपुर में भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा के समर्थन में आरटीआई मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार के पिछले पाँच साल के विकास कार्यों का उल्लेख किया। गाजीपुर की भौगोलिक, सांस्कृतिक महत्व की जानकारी भी उनके संबोधन का हिस्सा रहे।

राजस्थान के अलवर में दलित महिला के साथ हुए गैंग रेप मामले पर पीएम मोदी ने कहा, “वहाँ एक दलित बेटी के साथ दो हफ़्ता पहले कुछ दरिंदों ने बलात्कार किया, लेकिन उन दरिंदों को पकड़ने की बजाए, वहाँ की पुलिस, वहाँ की कॉन्ग्रेस सरकार इस केस को ही छिपाने-दबाने में जुट गई।” उन्होंने कहा कि यही है कॉन्ग्रेस के ‘न्याय’ की सच्चाई।

इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “इनके रागदरबारी भी इतने भयंकर कांड को दबाते रहे और मोमबत्तियाँ लेकर निकलने वाले लोगों की मोमबत्तियों से धुआँ निकल रहा है।” अवॉर्ड वापसी गैंग पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज वो अवॉर्ड वापसी गैंग इस मुद्दे पर चुप क्यों बैठी है? देश के एक बड़े हिस्से ने इन स्वार्थियों को पहचान लिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध के लिए फाँसी की सज़ा का प्रावधान किया है। महिला हितों और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति हम पूरी तरह संवेदनशील हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंच से बसपा-सपा के कई हमलों का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा “जब भी देश में महामिलावटी सरकार होती है तो वो राष्ट्रीय सुरक्षा को भी ख़तरे में डाल देती है। याद कीजिए जब तीसरे मोर्चे की महामिलावटी सरकार थी, समाजवादी पार्टी मंत्रिमंडल में थी, तब इन्होंने देश का क्या हाल कर दिया था?” उन्होंने कहा कि इन महामिलावटी सरकार ने हमारे पूरे खूफ़िया तंत्र को दीमक लगा दिया था, खोखला कर दिया था, बर्बाद कर दिया था। इसका ख़ामियाज़ा देश को लंबे समय तक भुगतना पड़ा था।

अपने संबोधन में उन्होंने जनता से कहा कि विकास और राष्ट्र को लेकर हमारी भावना मज़बूत रहे इसके लिए दिल्ली में मज़बूत सरकार फिर से बनानी है, इसलिए हर बूथ पर आपको कमल खिलाना है।


Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -