Homeव्हाट दी फ*फेसबुक का 'haha' इस्लाम में हराम: मौलाना अहमदुल्‍लाह ने जारी किया फतवा, वीडियो को...

फेसबुक का ‘haha’ इस्लाम में हराम: मौलाना अहमदुल्‍लाह ने जारी किया फतवा, वीडियो को 20 लाख व्यूज

“...इरादा अगर उपहास करना, ताना मारना या सोशल मीडिया पर टीका टिप्‍पणी करना है तो यह इस्‍लाम में पूरी तरह से हराम है। अगर आप एक मुस्लिम को आहत करेंगे तो वह ऐसी भाषा का इस्‍तेमाल करेगा, जिसके बारे में आपने सोचा नहीं होगा।”

बांग्‍लादेश के एक चर्चित मौलाना ने फेसबुक के ‘हाहा’ इमोजी के खिलाफ फतवा जारी किया है। फेसबुक और यूट्यूब पर 30 लाख से ज्‍यादा फॉलोवर वाले मौलाना अहमदुल्‍लाह ने फेसबुक पर लोगों का मजाक उड़ाने के लिए ‘हाहा’ इमोजी इस्‍तेमाल करने के खिलाफ फतवा जारी किया है। मौलाना अहमदुल्‍लाह अक्‍सर टीवी पर आते हैं और मुस्लिम बहुल बांग्‍लादेश में धार्मिक विषयों पर बहस करते हैं।

पिछले दिनों मौलाना ने तीन मिनट का एक वीडियो पोस्‍ट किया और फेसबुक पर लोगों के उपहास उड़ाने का जिक्र किया। इसके बाद उन्‍होंने फतवा जारी कर दिया। साथ ही यह भी बताया कि यह किस तरह से मुस्लिमों के लिए ‘हराम’ है। अहमदुल्‍ला ने कहा, “आजकल हम फेसबुक के हाहा इमोजी का इस्‍तेमाल लोगों का मजाक उड़ाने के लिए करते हैं।” उनके इस वीडियो को अब तक 20 लाख बार देखा जा चुका है।

‘यह इस्‍लाम में पूरी तरह से हराम’

मौलाना अहमदुल्‍लाह ने कहा, “अगर आप केवल मजाक के लिए हाहा इमोजी का इस्‍तेमाल करते हैं और कंटेंट पोस्‍ट करने वाली की मंशा भी यही है तो यह ठीक है। लेकिन अगर आपकी प्रतिक्रिया का इरादा पोस्‍ट करने वाले का उपहास उड़ाना, ताना मारना या सोशल मीडिया पर टीका टिप्‍पणी करना है तो यह इस्‍लाम में पूरी तरह से हराम है। अल्‍लाह के लिए मैं आपसे अनुरोध करूँगा कि इस काम से बचें। किसी का मजाक उड़ाने के लिए हाहा इमोजी का इस्‍तेमाल नहीं करें। अगर आप एक मुस्लिम को आहत करेंगे तो वह ऐसी भाषा का इस्‍तेमाल करेगा, जिसके बारे में आपने सोचा नहीं होगा।”

मौलाना के इस वीडियो पर उनके हजारों की तादाद में फॉलोवर्स ने प्रतिक्रिया दी है। ज्‍यादातर लोगों ने इस पर सकारात्‍मक टिप्‍पणी की है। वहीं सैकड़ों की तादाद में ऐसे भी हैं, जिन्‍होंने ‘हाहा’ इमोजी बनाकर इस फतवे का मजाक भी उड़ाया। अहमदुल्‍लाह बांग्‍लादेश की नई पीढ़ी के मौलाना हैं, जो इंटरनेट पर काफी सक्रिय हैं। उनके एक-एक वीडियो काफी लोकप्रिय हैं और उन पर लाखों व्‍यूज आते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

धर्म- संस्कृति की रक्षा, NGOs पर सख्ती: जानिए भारत के नए FCRA नियमों से कैसे लगेगी विदेशी फंडिंग से होने वाले धर्मांतरण पर लगाम

एफसीआरए नियमों में किए गए संशोधन विदेशी धन प्राप्त करने वाली संस्थाओं के लिए जवाबदेही और पारदर्शिता के नए मानक स्थापित करेंगे। इन बदलावों से विदेशी फंडिंग के स्रोतों की बेहतर निगरानी हो सकेगी।

ना NOC, ना इमरजेंसी EXIT और बेसमेंट में क्लासेस… लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद सख्त हुए CM योगी, 100+ संस्थान सील: पढ़ें- अब तक...

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर CM योगी ने निर्देश दिया। UP में 100+ संस्थानों को सील किया। इनके पास फायर NOC, अवैध निर्माण जैसी खामियाँ पाई गई।
- विज्ञापन -