Homeदेश-समाजपहले कोर्ट मैरिज... फिर दूसरी शादी... पहली बीवी से ही पेट्रोल मँगवा उसी पर...

पहले कोर्ट मैरिज… फिर दूसरी शादी… पहली बीवी से ही पेट्रोल मँगवा उसी पर डाल जिंदा जलाया, शौहर अतीक फरार

"मेरी बहन फरहीन को उसके शौहर अतीक ने पेट्रोल लाने के लिए कहा, बोला बाइक में तेल नहीं। उसने कहा कि बातचीत के बाद वह उसे बाइक पर छोड़ देगा लेकिन..."

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेमसराय में 1-2 जुलाई की रात 22 वर्षीय फरहीन अपने पति अतीक कुरैशी के घर के पास जली हुई मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के परिजन मौके पर पहुँचे और एंबुलेंस से उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गए। फरहीन ने इलाज के दौरान शुक्रवार (जुलाई 2, 2021) दोपहर को दम तोड़ दिया

उसके रिश्तेदारों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और अतीक और उसके पिता रफीक, माँ नसरीन, भाइयों सुहैन, शाहबाज, आदिल और बहनों शबाना और अफसाना के खिलाफ दहेज और हत्या की शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद से अतीक फरार है। पुलिस अतीक की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस अब तक आरोपितों की तलाश में करेली और कैंट इलाके में कई जगहों पर छापेमारी कर चुकी है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फरहीन ने की अतीक की दूसरी शादी रोकने की कोशिश

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहीन के भाई सरवर आलम ने बताया कि अतीक कुरैशी और फरहीन ने 2017 में कोर्ट में शादी की थी। उसके ससुराल वाले शादी से खुश नहीं थे। इसलिए वह अपने मायके में रह रही थी। 30 जून को उसे पता चला कि अतीक दोबारा शादी करने की योजना बना रहा है।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि इसके बाद वह अपने पति के घर गई, जहाँ उसे पीटा गया और भगा दिया गया। 1 जुलाई को, अतीक ने उसे फोन किया और उसे अपने पास आने के लिए कहा क्योंकि वह उससे बात करना चाहता था। जब वह वहाँ पहुँची तो अतीक और उसके परिवार के सदस्यों ने उस पर पेट्रोल छिड़का और उसे जिंदा जला दिया।

अतीक ने पीड़िता से पेट्रोल लाने को कहा था

फरहीन के भाई सरवर आलम ने आगे आरोप लगाया कि अतीक ने उसकी बहन को पेट्रोल लाने के लिए कहा था क्योंकि उसकी बाइक में तेल नहीं था। उसने उससे कहा था कि बातचीत के बाद वह उसे बाइक पर छोड़ देगा।

फरहीन के साथ क्या होने वाला था, इस बात से अनजान, वह अपने पति अतीक के कहने पर अपनी मौत का सामान लेकर गई थी। जब उन्होंने उसे आग के हवाले किया तो वह चिल्लाने लगी और आस-पास रहने वाले लोग घर से बाहर निकल आए। सभी ने फरहीन को जिंदा जलते देखा, लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की।

जाँच जारी

धूमनगंज थाने के इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा ने कहा कि जाँच के दौरान उन्होंने पाया कि फरहीन अतीक से प्यार करती थी। जब उसे अतीक की दूसरी शादी के बारे में पता चला तो उसने उसे रोकने की कोशिश की। गुरुवार (जुलाई 1, 2021) की रात वह अतीक के घर पहुँची, जहाँ विवाद हो गया, जिसके बाद यह घटना घटी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चाँदनी कुरैशी के ‘जिम जिहाद’ का शिकार बना करोड़पति हिंदू कारोबारी का बेटा: रहमान बना किया निकाह, पीड़ित पिता बोले- पूरे परिवार को मुस्लिम...

शामली में जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने करोड़पति दवा कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक को मुस्लिम बना दिया। अब वह दाढ़ी बढ़ाकर और सफेद टोपी लगाकर नमाज अदा करने लगा है।

‘राम मंदिर का चढ़ावा हुआ चोरी’: अखिलेश यादव ने किया दावा, सपा प्रवक्ता ऑपइंडिया से बोले- कोई सबूत नहीं, सूत्रों के आधार पर टहल...

क्या राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की चोरी हुई? अखिलेश यादव के दावे पर सपा प्रवक्ता पवन पांडेय ने माना- कोई ठोस सबूत नहीं। जानिए पूरा विवाद
- विज्ञापन -