Homeराजनीति'BJP के साथ शिवसेना का रिश्ता आमिर खान और किरण राव की तरह, भारत-Pak...

‘BJP के साथ शिवसेना का रिश्ता आमिर खान और किरण राव की तरह, भारत-Pak वाला नहीं’: संजय राउत

“हमारे दोस्त (शिवसेना) ने हमारे साथ 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा। लेकिन चुनाव के बाद उन्होंने (शिवसेना) उन्हीं लोगों (राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी और कॉन्ग्रेस) से हाथ मिला लिया जिनके खिलाफ हमने चुनाव लड़ा था।”

महाराष्ट्र में चल रही सियासी हलचल के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बड़ा बयान दिया है। राउत ने भारतीय जनता पार्टी के साथ अपने रिश्तों की तुलना अभिनेता आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव से की है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान के बाद उन्होंने अपनी टिप्पणी दी।

उन्होंने कहा, “हम भारत-पाकिस्तान नहीं हैं। आमिर खान और किरण राव को देखिए, यह उस तरह का रिश्ता है। हमारे (शिवसेना-बीजेपी के) राजनीतिक रास्ते अलग हैं लेकिन दोस्ती हमेशा बरकरार रहेगी।”

बता दें कि इससे पहले रविवार (4 जुलाई 2021) को ही देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा और शिवसेना को लेकर अपना बयान दिया था। उन्होंने कहा था, “भाजपा और शिवसेना दुश्मन नहीं हैं, हालाँकि मतभेद हैं। स्थिति के अनुसार उचित निर्णय लिया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा था, “हमारे दोस्त (शिवसेना) ने हमारे साथ 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा। लेकिन चुनाव के बाद उन्होंने (शिवसेना) उन्हीं लोगों (राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी और कॉन्ग्रेस) से हाथ मिला लिया जिनके खिलाफ हमने चुनाव लड़ा था।” वह बोले, “हमारा हाथ छोड़ कर हमारे साथी जिनके विरोध में चुनाव लड़ कर आए, उनका हाथ पकड़ कर चले गए। इसीलिए मतभेद पैदा हुआ। लेकिन वे हमारे शत्रु नहीं हैं। ”

गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी हाल की बैठक और भाजपा-शिवसेना के फिर से एक साथ आने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा था, “राजनीति में कोई ‘किंतु परंतु’ नहीं होता है। परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लिए जाते हैं।”

रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री के इसी बयान के बाद संजय राउत का जवाब आया। उनका ये बयान आमिर और किरण के साझा बयान के आधार पर है जिसमें वह अलग होने का ऐलान कर रहे हैं। साथ ही अपने फैन्स से कह रहे हैं,

“आपको बहुत दुख हुआ होगा। शॉक लगा होगा। लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं कि हम दोनों बहुत खुश हैं। हम एक ही परिवार हैं। हमारे रिश्ते में चेंज आया है लेकिन हम लोग एक दूसरे के साथ ही हैं। तो आप लोग ऐसा कभी मत सोचिएगा और पानी फाउंडेशन हमारे लिए आजाद की तरह है। जैसे हमारा बच्चा है आजाद वैसे ही पानी फाउंडेशन है।  हम लोग हमेशा फैमिली ही रहेंगे। आप लोग हमारे लिए दुआ कीजिए कि हम खुश हों। बस यही कहना था।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -