Homeविविध विषयमनोरंजनविवेक ओबरॉय को मिली जान से मारने की धमकी, PM मोदी की बायोपिक में...

विवेक ओबरॉय को मिली जान से मारने की धमकी, PM मोदी की बायोपिक में लीड रोल बना ‘कारण’

विवेक ओबरॉय को फोन पर जान से मारने की धमकियाँ मिली हैं। इसका कारण उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में लीड रोल निभाना माना जा रहा है।

भाजपा के स्टार प्रचारक और बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय को फोन पर जान से मारने की धमकियाँ मिली हैं। इसका कारण उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में लीड रोल निभाना माना जा रहा है।

मीडिया खबरों के मुताबिक इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार (मई 22, 2019) को दी। उन्होंने बताया कि उन्हें विवेक ओबरॉय की जान को खतरा होने की खुफिया सूचनाएँ मिली थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

खबर के अनुसार, बुधवार को ही उनकी सुरक्षा में 2 निजी सुरक्षा अधिकारी तैनात किए गए। साथ ही उनके स्थानीय आवास के बाहर एक वाहन भी खड़ा किया गया। विवेक को ये सुरक्षा मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन और सिक्योरिटी ब्रांच द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

गौरतलब है प्रधानमंत्री की बायोपिक में लीड रोल निभाने के कारण विवेक ओबरॉय पिछले दिनों चर्चा का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में उन्हें ऐश्नर्या पर मीम शेयर करने के कारण चारों ओर से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इस बीच महिला आयोग ने उनके ख़िलाफ़ एक्शन भी लिया और उन्हें अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।


Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -