Friday, October 18, 2024
Homeदेश-समाज260 km में 3 जिले, 3 लव जिहाद: शोएब बना आर्यन, अकीब बताया अमन......

260 km में 3 जिले, 3 लव जिहाद: शोएब बना आर्यन, अकीब बताया अमन… फैजान ने बेटा होने के बाद कहा – ‘मुस्लिम बनो’

शोएब ने आर्यन ठाकुर के नाम से कई लड़कियों से दोस्ती कर रखी है। फेसबुक के अलावा इंस्टाग्राम में भी शोएब ने आर्यन नाम से आईडी बनाई हुई है। ऐसे ही अकीब ने अपना नाम अमन सोलंकी बता कर कई बार पीड़िता का यौन शोषण किया।

मध्य प्रदेश के इंदौर, बड़वानी और शाजापुर से लव जिहाद के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। इन तीनों जगहों में मुस्लिम युवकों ने हिन्दू लड़कियों को अपनी पहचान बदलकर जाल में फँसाया। इंदौर के फैजान ने तो न केवल हिन्दू महिला के साथ बलात्कार किया बल्कि निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए उस पर इस्लामी धर्मांतरण का दबाव भी बनाया।

फैजान बना कबीर

इंदौर के खजराना इलाके का रहने वाला फैजान, इलाके की ही एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के संपर्क में आया लेकिन फैजान ने महिला को अपना नाम कबीर बताया। महिला के अनुसार फैजान ने अपनी मुस्लिम पहचान छिपाई और उससे शादी कर ली। जब उन दोनों का बेटा हुआ, तब फैजान ने अपनी असलियत बताई और महिला एवं उसके बेटे पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाने लगा।

मना करने पर फैजान ने महिला के निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी, जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर फैजान के खिलाफ बलात्कार, धमकाने और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया और आरोपित फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया।

बड़वानी से लव जिहाद का मामला

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक हिन्दू महिला लव जिहाद का शिकार हुई। मूलतः धार की रहने महिला बड़वानी में कपड़े की दुकान में काम करती थी। यहाँ उसकी पहचान अकीब नाम के मुस्लिम युवक से हुई, जिसने अपना नाम अमन सोलंकी बताया। आरोपित अकीब ने महिला को अपने जाल में फँसा लिया और शादी की बात कह कर कई बार उसका यौन शोषण किया।

जब महिला को अकीब की सच्चाई पता चली, तब आरोपित ने महिला को धमकाना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर महिला ने बड़वानी कोतवाली थाने में आरोपित अकीब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अकीब के खिलाफ आईपीसी धारा 376, SC/ST एक्ट और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

शोएब आलम FB पर बना आर्यन ठाकुर

मध्य प्रदेश के ही शाजापुर जिले के शुजालपुर से लव जिहाद का मामला सामने आया। यहाँ शोएब आलम नाम के मुस्लिम युवक ने आर्यन ठाकुर बनकर फेसबुक के जरिए एक हिन्दू लड़की को अपने जाल में फँसा लिया। ज्ञात हो कि शुजालपुर की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की आर्यन बने शोएब के संपर्क में आई। इसके बाद शोएब से मिलने के लिए लड़की की भाभी उसे दिल्ली लेकर चली गई।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जाँच टीम गठित की। कड़ियों को जोड़ते हुए इसी आधार पर गुजरात के अहमदाबाद में आर्यन नाम से फेसबुक एकाउंट बनाकर हिन्दू लड़कियों को प्रेमजाल में फँसाने वाले शोएब आलम को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक आरोपित शोएब, आर्यन नाम से ही कई लड़कियों से दोस्ती कर रखी है। फेसबुक के अलावा इंस्टाग्राम में भी शोएब ने आर्यन नाम से आईडी बनाई हुई है। इसी मामले में एक अन्य आरोपित मुरैना निवासी मोइन खां को भी गिरफ्तार किया गया है, जो नाबालिग लड़की की भाभी का परिचित है। पुलिस ने आरोपित शोएब आलम, मोइन खां और पीड़िता की भाभी के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। तीनों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गुजरात के गिर-सोमनाथ में तोड़े जो इस्लामिक ढाँचे (दरगाह+मस्जिद) वे अवैध: सुप्रीम कोर्ट को प्रशासन ने बताया क्यों चला बुलडोजर, मुस्लिम बता रहे थे...

गिर-सोमनाथ में मस्जिद-दरगाह गिराने में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना नहीं हुई है, यह वहाँ के कलेक्टर ने कहा है।

‘बहराइच के दरिंदों का हो गया इलाज’: जिस अब्दुल हमीद के घर हुई रामगोपाल मिश्रा की हत्या, उसके 2 बेटों का नेपाल बॉर्डर पर...

बहराइच पुलिस ने रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित रिंकू उर्फ सरफराज खान और तालिब उर्फ सबलू का एनकाउंटर कर दिया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -