Homeव्हाट दी फ*राजमा से सेक्स एक्सपेरिमेंट: डॉक्टरों ने प्राइवेट पार्ट से निकाला 6 दाने, फँसने के...

राजमा से सेक्स एक्सपेरिमेंट: डॉक्टरों ने प्राइवेट पार्ट से निकाला 6 दाने, फँसने के बाद खुद चिमटे से कर रहा था कोशिश

वो हस्तमैथुन करके राजमा के इन दानों को वीर्य के साथ निकालने और उस स्थिति को फील करना चाहता था लेकिन उसकी सोच के अनुसार चीजें नहीं हुईं। इसके बाद उसने खुद ही चिमटी से इन्हें निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन असफल रहा।

अमेरिका के मिशिगन से बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर 30 वर्षीय एक शख्स काफी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि इस शख्स ने सेक्स एक्सपेरिमेंट के नाम पर अपने प्राइवेट पार्ट के अंदर 6 राजमा के दाने डाल लिए। ऐसा करते हुए शायद ही उसने सोचा होगा कि जिस काम को वह एंज्वॉयमेंट के लिए कर रहा है, उससे उसकी जान पर बन आएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राइवेट पार्ट में 6 राजमा के दाने डालने के बाद उस शख्स की हालत बहुत खराब हो गई, जिसके बाद उसे तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर दर्द से कराहते हुए शख्स को ऐसी हालत में देखकर कुछ भी समझ नहीं पाए। उन्होंने बिना समय गँवाए तुरंत सर्जरी कर उसके प्राइवेट पार्ट के अन्दर से एक के बाद एक 6 राजमा के दाने निकाले।

सफल ऑपरेशन के कारण उस शख्स की जान बचाई जा सकी। डॉक्टर भी इस वाकया से बेहद हैरान थे कि उसके प्राइवेट पार्ट में राजमा के दाने कहाँ से आए?

शख्स के होश में आने के बाद डॉक्टरों ने सबसे पहले उससे इस मामले की जानकारी ली। तब उसने डॉक्टरों को बताया कि वो सेक्स एक्सपेरिमेंट कर रहा था। उसने अपने एन्जॉयमेंट के लिए प्राइवेट पार्ट में 6 राजमा के दाने डाल लिए, जो अचानक सरक कर अंदर चले गए।

उसने बताया कि वो हस्तमैथुन करके वीर्य-स्खलन के दौरान राजमा के इन दानों को वीर्य के साथ निकालने और उस स्थिति को फील करना चाहता था लेकिन उसकी सोच के अनुसार चीजें नहीं हुईं। इसके बाद वो खुद ही चिमटी से इन्हें निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन असफल रहा। इसके बाद राजमा के दाने उसकी पेशाब की नली में फँस गए, जिससे उसे पेशाब करने में कठिनाई हो रही थी। इसकी वजह से शख्स की जान पर बन आई।

जब डॉक्टरों ने सीटी स्कैन किया, तब उन्हें पता चला उसकी पेशाब की नली में 6 राजमा के दाने फँसे हुए हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत सर्जरी कर राजमा के दाने निकाले।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंताल्या में COP31 की नाकामी, बिना समझौते लौटे करीब 200 देश: जलवायु संकट के बीच गरीब देशों के हिस्से आए खोखले वादे, जानिए सबकुछ

समझौते के मसौदे से कोयला, तेल और गैस यानी जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने या उनसे दूर जाने का साफ जिक्र तक हटा दिया गया।

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।
- विज्ञापन -