Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपीछे हथियार लिए तालिबानी, न्यूज एंकर से लाइव शो में कहलवाया- तालिबान से डरने...

पीछे हथियार लिए तालिबानी, न्यूज एंकर से लाइव शो में कहलवाया- तालिबान से डरने की ज़रूरत नहीं: देखें Video

कुछ दिनों पहले 'Tolo News' के एक पत्रकार की पिटाई की गई थी। अब नया वीडियो सामने आया है, जिसमें बंदूक की नोंक पर न्यूज़ एंकर से कहवाया जा रहा है कि अफगानिस्तान में किसी भी व्यक्ति को तालिबान से डरने की ज़रूरत नहीं है।

अफगानिस्तान में एक न्यूज़ एंकर को लाइव शो में तालिबान की प्रशंसा करने के लिए बाध्य किया गया। इस दौरान दो हथियारबंद तालिबानी उसके पीछे खड़े थे। तालिबान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के तो मीडिया की आज़ादी की बड़ी-बड़ी बातें कर दी, लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद उसकी मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 15 अगस्त, 2021 को काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में पत्रकारों पर हमले की कई घटनाएँ सामने आई हैं।

कुछ दिनों पहले ‘Tolo News’ के एक पत्रकार की पिटाई की गई थी। अब नया वीडियो सामने आया है, जिसमें बंदूक की नोंक पर न्यूज़ एंकर से कहवाया जा रहा है कि अफगानिस्तान में किसी भी व्यक्ति को तालिबान से डरने की ज़रूरत नहीं है। उससे घोषणा करवाई जा रही है कि लोग तालिबान से डरें नहीं। अर्थात, मीडिया को डरा कर तालिबान लोगों के मन में अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहा है।

इस वीडियो को ईरान की पत्रकार व एक्टिविस्ट मसीह अलीनेजाद ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस शो में न्यूज़ एंकर काफी डरा हुआ भी दिख रहा है और डरी हुई आवाज़ में बात कर रहा है। उन्होंने इसे विचित्र बताते हुए कहा कि आज लाखों लोगों के मन में तालिबान ‘डर’ का दूसरा नाम बना हुआ है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

एक दीपक जलाने पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने मचा दिया बवाल… केरल के निलाविलक्कु विवाद से क्या समझे आप? क्या सेक्युलर होने का ठेका सिर्फ...

फातिमा तहिलिया विवाद के बाद फिर उठे सवाल- जब दूसरे समुदाय अपनी धार्मिक सीमाएँ तय करते हैं, तो समायोजन की उम्मीद सिर्फ हिंदुओं से क्यों?

‘मेरा बेटा उस शोषणकारी कंपनी को छोड़ना चाहता था’: Settebello जहाज पर मारे गए नाविक के पिता का दर्द, पढ़ें मिडिल ईस्ट युद्ध में...

अमेरिका ने जिस जहाज पर हमला किया था उसमें 3 भारतीयों की मौत हुई। पिता ने बताया कि उनका बेटा शोषणकारी कंपनी को छोड़ना चाहता था।
- विज्ञापन -