HomeराजनीतिBJP विधायक ने NCP की नेता को लात-घूँसों से पीटा, Video वायरल

BJP विधायक ने NCP की नेता को लात-घूँसों से पीटा, Video वायरल

वीडियो वायरल होने बाद सोशल मीडिया पर लोग बलराम की खूब आलोचना कर रहे हैं। बलराम की तुलना गुंडे से की जा रही है। कॉन्ग्रेस ने आरोपित विधायक के ख़िलाफ़ तुरंत कार्रवाई की माँग की है।

गुजरात के नरोदा में भाजपा विधायक बलराम थावनी ने पानी कनेक्शन को लेकर शिकायत करने पहुँची एनसीपी की नेता नीतू तेजस्विनी के साथ मारपीट की। ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हुआ और इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एनसीपी नेता ने बताया है कि शिकायत का समाधान करने की बजाय विधायक और उसके सहयोगियों ने उनके साथ बदतमीजी की और बीच सड़क पर गिराकर उन्हें खूब पीटा। उन्हें लात, घूसे, थप्पड़ मारे गए। उनके चेहरे पर जूता रख दिया गया। इस दौरान वे चीखती-चिल्लाती रहीं, मगर वहाँ मौजूद किसी शख्स को उसपर रहम नहीं आया। नीतू का कहना है कि उनके साथ-साथ उसके पति को भी पीटा गया है।

वीडियो वायरल होने बाद सोशल मीडिया पर लोग बलराम की खूब आलोचना कर रहे हैं। बलराम की तुलना गुंडे से की जा रही है। कॉन्ग्रेस ने आरोपित विधायक के ख़िलाफ़ तुरंत कार्रवाई की माँग की है। विपक्षी पार्टी ने माँग की है कि भाजपा विधायक की तुरंत सदस्यता खत्म की जाए। इसके अलावा वड़गाम से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी ने भी विधायक की गिरफ्तारी की माँग की है।

अपनी वाहियात हरकत पर बलराम ने सफाई देते हुए बयान दिया है कि ऐसा उन्होंने जानबूझकर नहीं किया है। विधायक का कहना है कि वो 22 सालों से राजनीति में हैं इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार ली है और एनसीपी नेता से माफ़ी माँगने की भी बात की है। लेकिन, सोशल मीडिया यूजर्स की नाराज़ प्रतिक्रिया को देखकर लग रहा है कि अब बलराम के ऐसे बयान से उन्हें जनता माफ़ नहीं करने वाली है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -