Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षा13 लोगों सहित सेना का AN-32 विमान लापता, चीनी सीमा के पास करना था...

13 लोगों सहित सेना का AN-32 विमान लापता, चीनी सीमा के पास करना था लैंड

इससे पहले 2016 में भी एक एएन-32 मॉडल का ही विमान 29 यात्रियों समेत गायब हो गया था। उस समय भी वायुसेना ने...

भारतीय वायु सेना का मालवाहक विमान एंटोनोव (एएन)-32 लापता हो गया है। तीन घंटे से इसका कोई पता नहीं चल रहा है। यह विमान असम के जोरहाट सैन्य हवाई अड्डे से अरुणाचल प्रदेश के चीनी सीमा के पास स्थित मेचुका घाटी के एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए निकला था। विमान में चालक दल के 8 सैनिकों समेत 13 लोग सवार थे। वायुसेना ने इस विमान की खोज में अपने सी-130 और सुखोई-30 विमानों समेत सभी उपलब्ध संसाधनों को लगा दिया है।

एयरक्राफ्ट एन-32 ने जोरहाट एयरबेस से दोपहर 12.25 पर टेकऑफ किया था। आखिरी बार एयरबेस से उसका 1 बजे कॉन्टैक्ट हुआ था।

पहले भी लापता हो चुके हैं विमान

सैन्य विमान लापता होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 2016 में भी एक एएन-32 मॉडल का ही विमान 29 यात्रियों समेत गायब हो गया था। उस समय भी वायुसेना ने खोज में बहुत जद्दोजहद की थी मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। अंततः विमान को दुर्घटनाग्रस्त, और उसमें सवार सभी 29 लोगों को मृत मान लिया गया था। चेन्नै के तंबरम एयरबेस से अंदमान निकोबार द्वीप समूह के लिए चला विमान बंगाल की खाड़ी में लापता हो गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -