Homeदेश-समाजईदगाह पर नमाज के बाद लहराया गया एक साथ तिरंगा और भाजपा का झंडा

ईदगाह पर नमाज के बाद लहराया गया एक साथ तिरंगा और भाजपा का झंडा

नमाज के दौरान वहाँ कोई भी भाजपा नेता या जनप्रतिनिधि ईदगाह पर मौजूद नहीं था। हालाँकि इस बार प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल से हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी तीनों भाषाओं में सभी नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी गई।

आज देशभर में ईद हर्षोउल्लास मनाई जा रही है| हालाँकि कहीं-कहीं जैसे कश्मीर में नमाज के बाद पत्थर बाज सक्रीय हो गए। वहीं यूपी के मुजफ्फरनगर जो अक्सर कभी तनाव पूर्ण स्थितियों की वजह से चर्चा में रहता था आज ईद-उल-फितर के दिन एक नजारा ऐसा भी दिखा जो आज तक संभवतः पहले नहीं देखा गया।

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, पहली बार अमन के प्रतीक रूप में राष्ट्रीय ध्वज के साथ भाजपा का झंडा भी नमाजियों के बीच ईद के मौके पर लहराता हुआ दिखाई दिया। जिससे कुछ समय के लिए असमंजस की स्थिति भी बन गई और इसे देखकर सभी आश्चर्यचकित भी हुए। इस झंडे को फहराने पर कुछ आपत्ति हो सकती थी किंतु आज जब नमाज के दौरान झंडे को कुछ मुस्लिम बच्चों द्वारा लहराया गया तो सबने इसे खुशी से स्वीकार किया और माहौल अमन और सद्भाव भरा बना रहा।

वैसे तो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के ईदगाह में आज ईद उल फितर पर हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की। तिरंगा के साथ बीजेपी का झंडा भी फहरा दिया गया। ये प्रतीक रूप में ही सही लेकिन इसमें भाजपा के नाम पर मुस्लिमों को डराने वालों के लिए एक बड़ी नसीहत भी छुपी है।

जबकि नमाज के दौरान वहाँ कोई भी भाजपा नेता या जनप्रतिनिधि ईदगाह पर मौजूद नहीं था। हालाँकि इस बार प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल से हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी तीनों भाषाओं में सभी नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुजफ्फरनगर ईदगाह पर जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के अलावा नगर पालिका परिषद की चेयरमैन अंजू अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रही।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

प्रोपेगेंडा के खेल में The News Minutes ने छिपाए फैक्ट्स, एजेंडा था- ONGC के CSR फंड से ₹670 करोड़ का दान ‘RSS से जुड़े...

'द न्यूज मिनट' की रिपोर्ट में दिए गए तथ्य ओएनजीसी की अपनी वार्षिक रिपोर्ट से लिए गए हैं, लेकिन इसे इस तरह से पेश किया गया है कि यह अधूरा और भ्रामक है।

चंदन गुप्ता याद हैं? जिन्हें ‘भारत माता की जय’ बोलने पर मुस्लिमों की भीड़ ने उतारा मौत के घाट: समझें वंदे मातरम बिल की...

चंदन गुप्ता हत्याकांड को समझने के लिए जरूरी माना जाता है कि वंदे मातरम् बिल में संशोधन की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है।
- विज्ञापन -