Homeदेश-समाजसाजिद, आबिद और तौफीक़ ने किया बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हमला, पुलिस की...

साजिद, आबिद और तौफीक़ ने किया बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हमला, पुलिस की वर्दी भी फाड़ी

जब स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुँची तो आरोपितों में से एक को गिरफ्तार किया। लेकिन कुछ देर बाद ही वहाँ कुछ और मुस्लिमों लोगों की भीड़ आई। उन्होंने गिरफ्तार युवक को छुड़ाने के लिए पुलिस से हाथापाई की।

उत्तर प्रदेश के श्यामली में अजुध्या चौक बाजार में गुरुवार (जून 6, 2019) को 3 मुस्लिम युवकों ने मोमोज़ खाने को लेकर बजरंग दल के 2 कार्यकर्ताओं पर हमला किया। हमले में दोनों कार्यकर्ता घायल हो गए। आरोपितों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया लेकिन मुस्लिमों की भीड़ ने इकट्ठा होकर पुलिस से हाथापाई शुरू कर दी और अपने साथी को भगा ले गए।

खबरों के अनुसार इन मुस्लिम युवकों का नाम साजिद, आबिद और तौफिक बताया जा रहा है। ये लोग अजुध्या चौक पर मोमोस खाने आए थे जहाँ पहले से बजरंग दल के कार्यकर्ता हिमांशु और हर्ष मौजूद थे। थोड़ी देर बाद बातों ही बातों में झगड़ा शुरू हो गया, और फिर इस झगड़े ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। मुस्लिम युवकों ने अपने साथियों को बुलवाया और हिमांशु और हर्ष की जमकर पिटाई की।

चूँकि घटना बीच बाजार हुई थी, तो बाजार में मौजूद लोग हिमांशु और हर्ष के समर्थन आ खड़े हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस वहाँ पहुँची तो आरोपितों में से एक को गिरफ्तार किया। लेकिन कुछ देर बाद ही वहाँ कुछ और मुस्लिमों लोगों की भीड़ आई। उन्होंने गिरफ्तार युवक को छुड़ाने के लिए पुलिस से हाथापाई की और उनकी वर्दी तक फाड़ दी।

स्थानीय व्यापारियों और हिंदू संगठन द्वारा इस मामले पर सख्त जाँच की माँग की जा रही है। पुलिस ने बताया है कि श्यामली पुलिस ने साजिद,आबिद और तौफ़िक के अलावा 50 अन्य लोगों पर भी शिकायत दर्ज की गई है। साथ ही अन्य हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

प्रेस फ्रीडम का पीटता है ढोल, लेकिन जर्नलिस्ट की कब्रगाह बना पाकिस्तान: बलूचिस्तान में 42 पत्रकारों की मौत, POK में जुल्म दिखाने पर मीडिया...

पाकिस्तान का प्रेस फ्रीडम क्या दिखाता है? वहाँ के पत्रकारों की हत्या, सच्चाई बोलने पर पाबंदी और विदेशी मीडिया के लिए अपने अनुसार बनाए गए नियम।

कैसी दोगलई है रवीश कुमार? CJP से लेकर ईरान-गाजा पर स्टूडियो में बैठकर चलाई जुबान, झारखंड पेपर लीक पर बोलना पड़ा तो कहा- हम...

रवीश कुमार अपना प्रोपेगेंडा चमकाने से बाज तो आएँगे नहीं, 1 हफ्ते बाद झारखंड पेपर लीक मुद्दे की याद आई, उसमें भी मोदी सरकार की गलती बता रहे।
- विज्ञापन -