Homeदेश-समाजमुस्लिम महिला के साथ ऑटो में जा रहा था हिन्दू, पहले ड्राइवर ने आपत्ति...

मुस्लिम महिला के साथ ऑटो में जा रहा था हिन्दू, पहले ड्राइवर ने आपत्ति जताई फिर पीटा: मोबाइल, ₹50 हजार, आधार कार्ड भी छीने

इस तरह की हाल में कई घटनाएँ सामने आई है। इससे पहले तेलंगाना के निजामाबाद में इसी तरह के मामले में भीड़ ने दलित युवक की पिटाई की थी। उसके बाद बेंगलुरू से एक वीडियो सामने आया था जिसमें मुस्लिम भीड़ ने बाइक सवार हिंदू युवक को रोककर धमकाया, क्योंकि वह एक मुस्लिम महिला के साथ घूम रहा था।

कर्नाटक में एक मुस्लिम महिला के साथ ऑटो में जाने पर एक हिंदू युवक की पिटाई कर दी गई। मामले में ऑटो ड्राइवर समेत 25 लोगों को नामजद किया गया है। संकेश्वर की रहने वाली महिला ने मालामारुती पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि यह घटना उस समय हुई जब वह रायबाग के चिंचली के एक दोस्त से पैसे उधार लेने शहर आई थी।

मुस्लिम महिला ने शिकायत में आरोप लगाया, “हमने लोन पर चर्चा करने के लिए पार्क तक पहुँचने के लिए एक ऑटो रिक्शा किराए पर लिया। ऑटो ड्राइवर ने उसके दूसरे धर्म के व्यक्ति के साथ होने पर आपत्ति जताई। वह हमें अमननगर में एक सुनसान जगह पर ले गया। रास्ते में चार अन्य लोग ऑटो में सवार हो गए। कुछ देर बाद 10 से 15 लोग बाइक पर पहुँचे। उन्होंने मेरे दोस्त पर लकड़ी के लट्ठों और धारदार हथियारों से हमला किया। उन्होंने उसका मोबाइल फोन, 50,000 रुपए नकद, आधार और एटीएम कार्ड भी छीन लिए।”

सूत्रों के मुताबिक ज्यादातर आरोपित ऑटो ड्राइवर हैं। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। डीसीपी विक्रम आमटे ने डेक्कन हेराल्ड को बताया कि अपराध में शामिल सभी लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि इस तरह की हाल में कई घटनाएँ सामने आई है। इससे पहले तेलंगाना के निजामाबाद में इसी तरह के मामले में भीड़ ने दलित युवक की पिटाई की थी। उसके बाद बेंगलुरू से एक वीडियो सामने आया था जिसमें मुस्लिम भीड़ ने बाइक सवार हिंदू युवक को रोककर धमकाया, क्योंकि वह एक मुस्लिम महिला के साथ घूम रहा था।

निजामाबाद में मुस्लिम लड़की के साथ सरकारी अस्पताल जा रहे दलित को कुछ कट्टरपंथी मानसिकता वाले मुस्लिमों ने रोक लिया था। उसे बेरहमी से पीटने के बाद उसका अपहरण कर लिया था। कई घंटों के बाद जब आरएसएस के स्थानीय नेताओं ने इस मामले में हस्तक्षेप किया तो उसे छोड़ा गया। बाद में लड़की के भाई ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए बताया कि उसी ने अपनी बहन को व्यक्ति के साथ डॉक्यूमेंट लेने के लिए भेजा था।

वहीं दक्षिण बेंगलुरू की घटना में हिंदू व्यक्ति मुस्लिम लड़की को बाइक पर बिठाकर जा रहा था तो मुस्लिम भीड़ ने उसे पीट दिया था। भीड़ में शामिल लोग हिंदू व्यक्ति को धमकी देते हुए उसे किसी भी मुस्लिम महिला के साथ यात्रा नहीं करने को कह रहे थे। वहीं हिंदू व्यक्ति के साथ यात्रा करने के मामले में मुस्लिम महिला का मजाक भी बनाया गया। यहीं नहीं उसे उसके परिवार का फोन नंबर देने के लिए मजबूर किया गया था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बताया था कि मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गाँव की बिजली काटकर इस्लामी भीड़ ने हिंदू परिवारों पर किया हमला, पुलिस पर भी पत्थर बरसाए: गुजरात के कच्छ का मामला, 23 के...

गुजरात के रायधनपार पर मुस्लिम ग्रुप ने हमला कर दिया। पहले गाँव की बिजली काट दिया और फिर गाँव में हथियार लेकर घुस गए। वहाँ पहुँचे पुलिस वालों पर भी हमला बोला।

UP में 33000+ माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति, योगी सरकार ने मिशन मोड में की भर्तियाँ: योग्यता को मिला सम्मान, जानें कैसे लाखों छात्रों का...

योगी आदित्यनाथ सरकार ने माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए वर्षों से चले आ रहे भर्ती संकट को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।
- विज्ञापन -