Sunday, September 8, 2024
Homeदेश-समाजअयोध्या में 2 साधु पुलिस हिरासत में... क्योंकि दोनों मुस्लिम: मुहर्रम और सुद्दू ने...

अयोध्या में 2 साधु पुलिस हिरासत में… क्योंकि दोनों मुस्लिम: मुहर्रम और सुद्दू ने बताया उनके गाँव के और लोग भी इसी ‘धंधे’ में

पकड़े गए दोनों संदिग्धों का कहना है कि वो बहुत पहले से इसी रूप में भीख माँगते आ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके गाँव के अन्य परिवार भी ऐसा लम्बे समय से करते आ रहे।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवा वेश में 2 मुस्लिम पकड़े गए हैं। इनको अयोध्या के पूरा कलंदर थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये दोनों पड़ोसी जिले सुल्तानपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनके बारे में पड़ोसी जिले से जानकारियाँ जुटाई जा रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दीपावली त्यौहार के चलते पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। ऐसे में हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही। ऐसे में ही भगवा वेश में घूम रहे दोनों को पुलिस ने जाँच के लिए रोका। दोनों के हाव-भाव से पुलिस को शक हुआ। पूछताछ में पता चला कि दोनों मुस्लिम समुदाय से हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अभी इन दोनों पर कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। इनके बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पकड़े गए दोनों संदिग्धों का कहना है कि वो बहुत पहले से इसी रूप में भीख माँगते आ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके गाँव के अन्य परिवार भी ऐसा लम्बे समय से करते आ रहे हैं।

दोनों संदिग्धों ने अपना घर दरजीपुर गाँव (जिला सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश) बताया है। इन दोनों के अनुसार ये 3 दिन पहले अयोध्या जिले के सुरजी बिरवा गाँव के अजय यादव के घर आ कर रुके थे। दोनों संदिग्धों में एक का नाम सुद्दू और दूसरे का नाम मुहर्रम बताया जा रहा है।

इन दोनों संदिग्धों की सूचना एक अज्ञात युवक ने पुलिस को दी। थाना प्रभारी पूरा कलंदर इंस्पेक्टर विजय सेन ने इस मामले में मीडिया को जानकारी दी। उनके अनुसार दोनों के बारे में जानकारियाँ जुटाई जा रही हैं। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ग्रामीण और रिश्तेदार कहते थे – अनाथालय में छोड़ आओ; आज उसी लड़की ने माँ-बाप की बेची हुई जमीन वापस खरीद कर लौटाई, पेरिस...

दीप्ति की प्रतिभा का पता कोच एन. रमेश को तब चला जब वह 15 वर्ष की थीं और उसके बाद से उन्होंने लगातार खुद को बेहतर ही किया है।

शेख हसीना का घर अब बनेगा ‘जुलाई क्रांति’ का स्मारक: उपद्रव के संग्रहण में क्या ब्रा-ब्लाउज लहराने वाली तस्वीरें भी लगेंगी?

यूनुस की अगुवाई में 5 सितंबर 2024 को सलाहकार परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इसे "जुलाई क्रांति स्मारक संग्रहालय" के रूप में परिवर्तित किया जाएगा।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -