Homeराजनीति'किसी भी हिंदू को धर्म से विमुख नहीं होने दूँगा, जो छोड़कर गए हैं...

‘किसी भी हिंदू को धर्म से विमुख नहीं होने दूँगा, जो छोड़कर गए हैं उनकी घर वापसी कराएँगे’: ‘हिन्‍दू एकता महाकुंभ’ में बोले मोहन भागवत

"मैं प्रतिज्ञा लेता हूँ कि सर्व समाज में अपने पवित्र हिंदू धर्म, संस्कृति, समाज के संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा के लिए आजीवन कार्य करूँगा। किसी भी हिंदू भाई को धर्म से विमुख नहीं होने दूँगा, जो हिंदू धर्म छोड़कर गए हैं उनकी घर वापसी का काम कराएँगे।"

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में चल रहे तीन दिवसीय ‘हिन्‍दू एकता महाकुंभ’ में राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार (15 दिसंबर 2021) को हिन्‍दू धर्म छोड़ने वालों की घर वापसी का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “मैं प्रतिज्ञा लेता हूँ कि सर्व समाज में अपने पवित्र हिंदू धर्म, संस्कृति, समाज के संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा के लिए आजीवन कार्य करूँगा। किसी भी हिंदू भाई को धर्म से विमुख नहीं होने दूँगा, जो हिंदू धर्म छोड़कर गए हैं उनकी घर वापसी का काम कराएँगे। उन्हें अपने परिवार का फिर से हिस्सा बनाएँगे। हिंदू बहनों की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। जाति, वर्ग और भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर हिंदू समाज को सशक्त बनाने के लिए शक्ति का प्रयोग करेंगे।” 

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आगे कहा, “यह बात तो सारी दुनिया मानती है और अपना भी अनुभव है। एक तरह से यह शाश्वत सत्य भी है। मजबूरी में लोग एक साथ हो जाते हैं, लेकिन मजबूरी समाप्त होते ही एकता भी समाप्त हो जाती है।”

अपने संबोधन में मोहन भागवत ने यह भी कहा कि हिंदू एकता के लिए अहंकार को तोड़ना होगा। अहंकार और स्वार्थ का विचार खत्म करने से ही कार्य बेहतर होंगे। लगातार प्रयास करने से ही सफलता मिलेगी, क्योंकि इस बार अधर्म की लड़ाई धर्म से है। धर्म को अपनी जीत के लिए धर्म का रास्ता नहीं छोड़ना चाहिए। इस खास मौके पर उन्होंने महाकुंभ में शामिल हो रहे लोगों को इसका संकल्‍प भी दिलाया।

बता दें कि देश के विघटित हिंदुओं को एक सूत्र में पिरोने के लिए चित्रकूट में हिंदू एकता महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। महाकुंभ में संघ प्रमुख मोहन भागवत बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर संत समाज से हिंदू हित के कई मुद्दों पर चर्चा की। भागवत आज सुबह सवा छह बजे उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से चित्रकूट पहुँचे थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में पत्रकारों से बदसलूकी और धक्का-मुक्की, रिपोर्टरों को घेरकर लगाए ‘गोदी मीडिया’ के नारे: महिला पत्रकारों पर की अभद्र...

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान कई पत्रकारों के साथ बदसलूकी, धक्का-मुक्की और नारेबाजी हुई, जिससे विवाद खड़ा हो गया।

कोई साड़ियों में छिपा, किसी के घर में मिला तिरपाल का ढेर: बंगाल में TMC के काली करतूतों पर भड़की जनता बना रही नेताओं...

बंगाल में कहीं TMC नेता पर अंडे फेंके जा रहे हैं, तो कहीं जनता के गुस्से से बचने के लिए नेता साड़ियों के ढेर में छिपे हुए हैं।
- विज्ञापन -