Homeराजनीतिअवैध मस्जिद निर्माण के खिलाफ बोलने पर BJP सांसद को 'मीम सेना' ने दी...

अवैध मस्जिद निर्माण के खिलाफ बोलने पर BJP सांसद को ‘मीम सेना’ ने दी धमकी

अपनी चिट्ठी के साथ प्रवेश ने धमकी भरे मैसेज के फोटो खींचकर भी बतौर सबूत पेश किया है। मीम सेना नामक एक संगठन के नैशनल प्रेसिडेंट शादाब चौहान के नाम से उन्हें धमकी भरे मैसेज भेजकर चेतावनी दी जा रही है

पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा को सरकारी जमीन और सड़क के किनारे अवैध रुप से मस्जिदों के निर्माण का मामला उठाने के मामले में धमकियाँ मिल रही हैं। प्रवेश वर्मा ने गुरुवार (जून 20, 2019) को पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को चिट्ठी लिखकर बताया है कि उन्हें फोन पर एसएमएस भेजकर और सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही है। उन्होंने इस मामले की जाँच कर आरोपितों का पता लगाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की माँग की है।

प्रवेश का कहना है कि उन्होंने 17 जून को वेस्ट दिल्ली में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्ज़ा कर वहाँ मस्जिदें और कब्रिस्तान बनाने का मुद्दा उठाते हुए दिल्ली के उप राज्यपाल को चिट्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने माँग की थी कि सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की कमिटी का गठन करके इस पूरे मामले की जाँच कराई जाए और अवैध निर्माणों को हटाया जाए जिसके बाद से उन्हें इस तरह की धमकियाँ मिलनी शुरू हुईं हैं।

अपनी चिट्ठी के साथ प्रवेश ने धमकी भरे मैसेज के फोटो खींचकर भी बतौर सबूत पेश किया है। प्रवेश के मुताबिक, मीम सेना नामक एक संगठन के नैशनल प्रेसिडेंट शादाब चौहान के नाम से उन्हें धमकी भरे मैसेज भेजकर चेतावनी दी जा रही है कि अगर उन्होंने मस्जिदों को टारगेट किया, तो मीम सेना उन्हें सबक सिखाएगी। ट्विटर पर मिली धमकी में लिखा गया है, “अगर तुमने हमारी मस्जिदों को निशाना बनाया तो तुम्हें सबक सिखा दिया जाएगा। तुम हमारी ताकत नहीं जानते, मैं तुम्हें चैंलेज करता हूँ, तुम हमारी एक भी अवैध मस्जिद को छूकर दिखाओ।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -