Homeराजनीति'हिन्दू भावनाओं को आहत कर रहे विधर्मी': MP के गृह मंत्री ने कहा -...

‘हिन्दू भावनाओं को आहत कर रहे विधर्मी’: MP के गृह मंत्री ने कहा – माफ़ी नहीं माँगा तो सनी लियोनी और शाकिब तोशी पर कार्रवाई

"इनका गाना ‘मधुबन में राधिका नाचे’ ऐसा ही कुत्सित प्रयास है। मैं सनी लियोनी व शाकिब तोशी को हिदायत दे रहा हूँ कि समझें और संभलें। अगर तीन दिन में दोनों ने माफी माँगकर गाना नहीं हटाया तो हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगें।"

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) के गाने ‘मधुबन में राधिका नाचे’ का उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में भी विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने इसे हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘मधुबन में राधिका नाचे’ पर सनी लियोनी के अश्लील डांस किए जाने पर पूछे गए सवाल पर गृहमंत्री ने कहा, “कुछ विधर्मी लगातार हिंदू भावनाओं को आहत कर रहे हैं। राधा हमारी भगवान हैं। अलग से इस देश में राधा के मंदिर हैं। माँ राधा की पूजा होती है। ये जो शाकिब तोशी हैं, वो क्या एकाध गीत अपने धर्म पर बना सकते हैं। ये केवल हमारे धर्म और आस्था पर चोट पहुँचाते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “इनका गाना ‘मधुबन में राधिका नाचे’ ऐसा ही कुत्सित प्रयास है। मैं सनी लियोनी व शाकिब तोशी को हिदायत दे रहा हूँ कि समझें और संभलें। अगर तीन दिन में दोनों ने माफी माँगकर गाना नहीं हटाया तो हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगें।”

बता दें कि सनी लियोनी का मधुबन गाना (Sunny Leone’s Madhuban song) 22 दिसंबर को रिलीज किया गया था। तब से यह गाना विवादों में है। मधुबन में राधिका नाचे रे (madhuban me radhika nache re) गाने में हिंदू धर्म-संस्कृति के प्रतीकों, नामों आदि का जैसा चित्रण किया गया है, उसे लेकर मथुरा के संतों ने इस पर प्रतिबंध लगाने की माँग की है।

बात करें गाने की तो इसकी शुरुआत ही कुछ इस प्रकार से की गई की है कि हिंदू धर्म से जुड़े हर शख्स को इससे आपत्ति होगी। गाने की शुरुआत ‘नाचे मधुबन में राधिका, जंगल में नाचे जैसे मोर रे साँवरिया मोरे’ पंक्ति से होती है। गाने की अन्य पंक्तियाँ देखिए – ‘चली मैं बिजली गिरा कर, मधुबन में राधिका नाचे’, ‘घनघोर जवानी हूँ, तेरी प्रीत पुरानी हूँ, बाय बर्थ दीवाली हूँ, चली मैं गदर मचा के– मधुबन में राधिका नाचे।’ साथ ही इसमें सनी लियोनी ‘रिवीलिंग ड्रेस’ में भी दिख रही हैं और पानी से लेकर डांस मूव्स तक के इस्तेमाल से गाने को सेक्सी बनाने की भरपूर कोशिश की गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मस्जिद को लेकर अफवाह, दंगों की साजिश में सपा सांसद बर्क का हाथ, पुलिस पर झूठा आरोप: संभल हिंसा जाँच की 857 पेज की...

संभल हिंसा 2024 में सपा सांसद बर्क का हाथ था। हिंसा की जाँच के लिए गठित न्यायिक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। सरकार को आयोग ने रिपोर्ट सौंप दी है।

प्रेस फ्रीडम का पीटता है ढोल, लेकिन जर्नलिस्ट की कब्रगाह बना पाकिस्तान: बलूचिस्तान में 42 पत्रकारों की मौत, POK में जुल्म दिखाने पर मीडिया...

पाकिस्तान का प्रेस फ्रीडम क्या दिखाता है? वहाँ के पत्रकारों की हत्या, सच्चाई बोलने पर पाबंदी और विदेशी मीडिया के लिए अपने अनुसार बनाए गए नियम।
- विज्ञापन -