Homeविविध विषयमनोरंजनमेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे': टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के विवादित बयान...

मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे’: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के विवादित बयान पर बवाल, गिरफ्तारी की माँग के बीच नरोत्तम मिश्रा ने माँगी रिपोर्ट

श्वेता तिवारी इससे पहले भी विवादों में रही हैं। अपने पारिवारिक मसले को लेकर चर्चा में रहने वाली श्वेता तिवारी अपने पहले पति राजा चौधरी और दूसरे पति अभिनव कोहली से विवादों को लेकर सुर्खियों में रही थीं।

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (TV Actress Sweta Tiwari) हिंदू भावनाओं को आहत करने के मामले में विवादों में घिर गई हैं। इस मामले में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार एक्शन मोड में आ गई है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने भोपाल के पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर को 24 घंटे में मामले की पूरी जाँच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मिश्रा ने कहा कि हिंदू भावनाओं को आहत करने वाला श्वेता तिवारी का हालिया बयान उन्होंने देखा और सुना है और वे इसकी कड़ी निंदा करते हैं। दरअसल, मनीष हरिशंकर की वेब सीरीज ‘शो-स्टॉपर्स’ के प्रमोशन के लिए सीरीज प्रोडक्शन की पूरी यूनिट भोपाल आई हुई थी। इसको लेकर प्रोडक्शन टीम द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया था।

बुधवार (26 जनवरी 2022) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बेव सीरीज और स्टार कास्ट को लेकर पत्रकारों को जानकारी दी जा रही थी। इसी दौरान श्वेता तिवारी ने कहा, “मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं।” इतना कहने के बाद वो अपने बगल में बैठी दूसरी एक्ट्रेस के साथ हँसने लगती हैं। उल्लेखनीय है कि इस वेब सीरीज में श्वेता तिवारी के साथ रोहित रॉय नजर आने वाले हैं।

बहरहाल एक्ट्रेस के इस बयान को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताते हुए भोपाल में शूटिंग नहीं करने देने की चेतावनी दी है। वहीं, संस्कृति बचाओ मंच के चंद्रशेखर तिवारी ने अभिनेत्री से सार्वजनिक तौर पर माफी माँगने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने गृहमंत्री मिश्रा से श्वेता तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की भी माँग की। उनका कहना है कि फिल्म निर्देशक, अभिनेता और अभिनेत्रियों ने भगवान के अपमान का ठेका ले रखा है।

गौरतलब है कि श्वेता तिवारी इससे पहले भी विवादों में रही हैं। अपने पारिवारिक मसले को लेकर चर्चा में रहने वाली श्वेता तिवारी अपने पहले पति राजा चौधरी और दूसरे पति अभिनव कोहली से विवादों को लेकर सुर्खियों में रही थीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -