Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयस्टोर में कर रहे थे शॉपिंग, तबीयत ठीक नहीं लगने पर '16 सेकंड' के...

स्टोर में कर रहे थे शॉपिंग, तबीयत ठीक नहीं लगने पर ’16 सेकंड’ के लिए हटाया मास्क; 2 लाख रुपए का लगा जुर्माना

क्रिस्टोफर का कहना है कि उन्हें सार्वजनिक रूप से मास्क पहनने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन उस समय उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। इसलिए उन्होंने कुछ सेकंड के लिए मास्क हटाया था।

ब्रिटेन में मास्क उतारने की वजह से एक व्यक्ति पर 2 हजार पाउंड (करीब 2 लाख रुपए) का जुर्माना लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिस्टोफर ओ’टूले (Christopher O’Toole) प्रेस्कॉट के एक B&M स्टोर में जब खरीदारी करने तो मास्क पहन रखा था। लेकिन तबियत सही महसूस होने पर उन्होंने कुछ सेकंड के लिए मास्क उतार दिया। उसी दौरान स्टोर में मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने मास्क ना पहनने पर उनका नाम लिख लिया।

क्रिस्टोफर का कहना है उन्होंने स्टोर में महज 16 सेकंड के लिए अपना मास्क उतारा था। इसके लिए उन्हें 100 पाउंड भरने का आदेश दिया गया। इससे इनकार करने पर जुर्माने की राशि बढ़ाकर 2 हजार पाउंड (2 लाख रुपए) कर दिया गया। प्रेस्कॉट में हुई यह घटना पिछले फरवरी 2021 की है। उस वक्त यूके में कोरोना संक्रमण की वजह से सभी सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क का उपयोग अनिवार्य था। कानूनी लड़ाई की वजह ये यह मामला एक बार फिर चर्चा में है।

क्रिस्टोफर का कहना है कि उन्हें सार्वजनिक रूप से मास्क पहनने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन उस समय उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। इसलिए उन्होंने कुछ सेकंड के लिए मास्क हटाया था। उन्होंने लिवरपूल ईको (LiverpoolEcho) से कहा, “बीमार होने के कारण मैं बहुत परेशान था। जिस समय पुलिस मुझे पकड़ कर ले जा रही थी, मैं उनसे बस यही कह रहा था कि क्या मैं जा सकता हूँ?”

कुछ दिनों बाद, 30 वर्षीय क्रिस्टोफर को एसीआरओ क्रिमिनल रिकॉर्ड्स ऑफिस से एक लेटर मिला, जिसमें उन्हें £100 (10,081 रुपए) का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया था। उसे देखकर वह शॉक्ड थे।उन्होंने अधिकारियों को मेल कर जुर्माना भरने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें एक और लेटर मिला, जिसमें जुर्माना £2,000 (2 लाख रुपए) तक बढ़ गया था। इसके बाद यह मामला अदालत तक पहुँच गया। क्रिस्टोफर ने बताया, “वे मेरे मेल का कोई जबाव दिए बिना ही इस मामले में अदालत पहुँच गए।” हालाँकि, कानूनी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। क्रिस्टोफर जल्द ही इस मामले को लेकर अदालत में पेश होंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

OTP की जरूरत नहीं, बिना पासवर्ड बदले ही कंट्रोल, कोई भी किसी का नंबर बदल दे… CBSE मार्किंग पोर्टल में कई झोल? दावा- 19...

CBSE मार्किंग पोर्टल को लेकर निसर्ग ने दावा किया कि कोई भी बाहर का व्यक्ति किसी भी छात्र के नंबर देख सकता और उन्हें आसानी से बदल सकता था।

सुनो Newslaundary वाली ‘तिलचट्टी’ मनीषा पांडे, हमें पता है हिंदू घृणा होती है जिनकी रिपोर्टिंग स्टाइल, उनकी फैन फॉलोइंग पाकिस्तान में ही होती है

कुणाल कामरा के शो में जब पत्रकारिता की 'सस्ती आलिया भट्ट' मनीषा पांडे पहुँची तो बेकाबू हो गई। अपने शो के पाकिस्तानी दर्शक होने का ऐसे बखान किया जैसे ये कोई 'तमगा' हो।
- विज्ञापन -