Homeदेश-समाजआसिफ ने बीवी के सिर पर कुकर से मारा, नहीं मरी तो कैंची घोंपा,...

आसिफ ने बीवी के सिर पर कुकर से मारा, नहीं मरी तो कैंची घोंपा, सिर को सिलेंडर से कुचला: अवैध संबंधों के शक में दी दर्दनाक मौत

26 वर्षीय आरोपित आसिफ खान हत्या के बाद थाने पहुँचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उसने बताया कि उसकी 20 वर्षीय पत्नी शाहीन खान के सलमान नाम के एक युवक के साथ अवैध संबंध थे और इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। इस घटना को जो भी सुन रहा है वो सिहर जा रहा है। अवैध संबंधों के शक एक शौहर ने अपनी बीवी को दर्दनाक मौत दे दी। आसिफ खान ने पहले तो कुकर से अपनी बीवी शाहीन के सिर मारा। जब वह नहीं मरी तो उसने कैंची और चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर उसे मौत के नींद सुला दिया। इस हत्यारे का इससे भी जब मन नहीं भरा तो उसने बीवी के सिर को गैस सिलेंडर से कुचल दिया।

घटना गोविंदपुरी थाने के तुगलकाबाद एक्सटेंशन का है। 26 वर्षीय आरोपित आसिफ खान हत्या के बाद थाने पहुँचकर पुलिस के सामने पत्नी की हत्या की बात बताई और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी 20 वर्षीय पत्नी शाहीन खान के सलमान नाम के एक युवक के साथ अवैध संबंध थे और इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। उसने बताया कि गुरुवार (3 फरवरी 2022) की सुबह उसने अपनी बीवी की हत्या कर दी।

जानकारी मिले के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुँची तो बेड पर मृतका की लाश पड़ी थी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई कुकर और सिलेंडर को बरामद कर लिया गया है। आरोपित आसिफ के बयान को डीडी नंबर-14A के तहत गोविंदपुरी थाने में दर्ज किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।
- विज्ञापन -