Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस में टिकट बँटवारे पर घमासान: गाँधी परिवार के करीबी के साथ UP के...

कॉन्ग्रेस में टिकट बँटवारे पर घमासान: गाँधी परिवार के करीबी के साथ UP के बलरामपुर में मारपीट, चार लोग पार्टी से निष्कासित

अनुज का कहना है, "30 साल से मैं पार्टी का अनुशासित सिपाही रहा हूँ। मेरे खिलाफ लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। उनसे मारपीट नहीं की गई, बल्कि उनसे कुछ लोग अभद्रता कर रहे थे और वे उन्हें बचाने के प्रयास कर रहे थे। मैं सोनिया गाँधी जी के समक्ष अपनी बात रखूँगा।"

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों (Uttar Pradesh Assembly Election) के हलचल के बीच कॉन्ग्रेस (Congress) के एक राष्ट्रीय पदाधिकारी के साथ उनकी ही की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मारपीट और अभद्रता की। इस पर कॉन्ग्रेस ने कार्रवाई करते हुए चार कार्यकर्ताओँ को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

प्रदेश के बलरामपुर में वीआईपी गेस्ट हाउस में कॉग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल के साथ मारपीट करने के मामले में पार्टी ने जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अख्तर हुसैन, जिला महासचिव विनय मिश्रा और सेवा दल के अध्यक्ष दीपक मिश्रा को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। वहीं, अनुज सिंह ने इन आरोपों को निराधार बताया है।

कॉन्ग्रेस ने जिले के सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं। बलरामपुर से बविता आर्य, उतरौला से धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, तुलसीपुर से दीपेन्द्र सिंह दीपांकर और गैसड़ी से डॉ. इस्तियाक अहमद खाँ को टिकट दिया है। बताया जाता है कि इसी सिलसिले में शुक्रवार (4 फरवरी 2022) को श्रावस्ती स्थित वीआईवी गेस्ट हाउस में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल कार्यकर्ताओं, आवेदकों और प्रत्याशियों के साथ अलग-अलग विचार विमर्श कर रहे थे। इसी दौरान ये सभी आरोपी वहाँ पहुँच गए और उनके साथ मारपीट की।

कॉन्ग्रेस अनुशासन समिति का कहना है कि इन लोगों ने राष्ट्रीय सचिव के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन पर हमला किया और मारपीट की। यह घटना घोर अनुशासनहीनता है। अनुज कुमार सिंह ने अपने आवास पर पत्रकारों को बताया कि उनके ऊपर लगाए सारे आरोप निराधार हैं। उन्होंने कोई अनुशासनहीनता नहीं की है। टिकट बँटवारे को लेकर कार्यकर्ताओं में थोड़ी बहुत नाराजगी जरूर थी।

अनुज ने कहा, “30 साल से मैं पार्टी का अनुशासित सिपाही रहा हूँ। मेरे खिलाफ लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। उनसे मारपीट नहीं की गई, बल्कि उनसे कुछ लोग अभद्रता कर रहे थे और वे उन्हें बचाने के प्रयास कर रहे थे। मैंने अपनी बात पार्टी फोरम पर रखी है और सोनिया गाँधी जी के समक्ष भी अपनी बात रखूँगा।”

बता दें कि कॉन्ग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से दो बार कॉन्ग्रेस के टिकट पर विधायक रहे हैं। उन्हें सोनिया गाँधी और प्रियंका गाँधी का बेहद खास माना जाता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -