Homeदेश-समाजपैरोल पर बाहर आएगा गुरमीत राम रहीम सिंह, पंजाब चुनाव से पहले बढ़ी सियासी...

पैरोल पर बाहर आएगा गुरमीत राम रहीम सिंह, पंजाब चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल: ‘डेरा सच्चा सौदा’ में जश्न का माहौल

बता दें कि 'डेरा सच्चा सौदा' हरियाणा के सिरसा में स्थित है। पंजाब के मालवा क्षेत्र की 69 सीटों पर इसका प्रभाव बताया जाता है।

बलात्कार और हत्या के मामले में जेल की सज़ा काट रहा ‘डेरा सच्चा सौदा’ का मुखिया गुरमीत राम रहीम सिंह पैरोल पर बाहर निकल सकता है। वो फ़िलहाल हरियाणा के रोहतक जेल में बंद है। पंजाब में अगले दो सप्ताह में विधानसभा चुनाव भी होने हैं, ऐसे में उसके बाहर आने से राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है। बताया जाता है कि पंजाब के 23 जिलों में 300 बड़े डेरे हैं, जो चुनावों को प्रभावित करते रहे हैं। माझा, मालवा और दोआब में इन डेरों का खास वर्चस्व है।

बता दें कि ‘डेरा सच्चा सौदा’ हरियाणा के सिरसा में स्थित है। पंजाब के मालवा क्षेत्र की 69 सीटों पर इसका प्रभाव बताया जाता है। सुनारिया जेल के बाहर गुरमीत राम रहीम सिंह की रिहाई को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। उसने 21 दिन के ‘फर्लो’ (पैरोल) का आवेदन दिया था, जिसे हरियाणा के जेल विभाग ने मंजूर कर लिया है। रोहतक के कमिश्नर के हस्ताक्षर के बाद उसे बाहर लाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सिरसा डेरे को भी इसकी जानकारी मिल गई है।

इसके बाद वहाँ मौजूद उसके भक्त भी जश्न मना रहे हैं। वहाँ से एक काफिला रोहतक के सुनारिया जेल के लिए भी निकला है, जो गुरमीत राम रहीम सिंह को वापस लेकर आएगा। उस पर दो साध्वियों के बलात्कार के अलावा दो हत्याओं के मामले में भी सज़ा हो चुकी है। हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने हाल ही में पैरोल को हर कैदी का हक़ बताया था। उसे इस शर्त पर पैरोल मिली है कि वो लगातार पुलिस की निगरानी में रहेगा और डेरा में ही अधिकतर समय व्यतीत करेगा।

बता दें कि 1948 में शाह मस्ताना ने ‘डेरा’ की स्थापना की थी। इसके बाद 1960 में शाह सतनाम को इसका प्रमुख बताया गया। गुरमीत राम रहीम सिंह जब 1990 में इसकी गद्दी पर बैठा था, तब उसकी उम्र महज 23 वर्ष ही थी। 2006-07 में उसने डेरा के राजनीतिक मोर्चे का भी गठन किया। इसमें उसने अपने विश्वासपात्र लोगों को डाला। हर राज्य की 45 सदस्यों वाली कोर कमिटी भी गठित की गई। पंजाब का प्रभावशाली बादल परिवार और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी उसके दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -