Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयदाऊद इब्राहिम पर जल्द ही कसेगा शिकंजा, NIA को सौंपी गई जिम्मेदारी: अभी तक...

दाऊद इब्राहिम पर जल्द ही कसेगा शिकंजा, NIA को सौंपी गई जिम्मेदारी: अभी तक ED के पास था मामला

यह पहली बार है, जब आतंक पर जाँच करने वाली देश की सबसे बड़ी एजेंसी नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को दाऊद इब्राहिम पर शिकंजा कसने के लिए बड़े स्तर पर लगाया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार (7 फरवरी 2022) को राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) पर शिकंजा कसने की जिम्मेदारी दी। एनआईए ने दाऊद इब्राहिम, डी कंपनी और उससे जुड़े गुर्गों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पहली बार है, जब आतंक पर जाँच करने वाली देश की सबसे बड़ी एजेंसी नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को दाऊद इब्राहिम पर शिकंजा कसने के लिए बड़े स्तर पर लगाया गया है, क्योंकि अभी तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दाऊद से जुड़े मामलों की जाँच कर रही थी।

केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले के तहत अब NIA विदेश में जाकर उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, D कंपनी और दाऊद इब्राहिम भारत में टेरर फंडिंग, नार्को टेरर, ड्रग्स स्मगलिंग और फेक करेंसी (FICN) का बिजनेस कर आतंक फैलाने का काम कर रहा है।

इसके अलावा दाऊद लश्कर ए तैयबा (LeT), जैश ए मोहम्मद (JeM) और अल कायदा के जरिए भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रही है। वहीं, एनआईए के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि एफआईआर में दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों के नामों का उल्लेख किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

स्मार्ट लॉक्स बन रहे मौत का फंदा, दिल्ली से लखनऊ तक बिजली कटते ही जाम हुए बायोमेट्रिक दरवाजे: आखिर ‘फेल सिक्योर’ तकनीक क्यों ले...

स्मार्ट दरवाजे में एक 'मैकेनिकल ओवरराइड' यानी मैनुअल लॉक सिस्टम होना अनिवार्य है, ताकि आपातकाल में उसे हाथ से खोला जा सके।

जिस ‘पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग’ पर कीर स्टार्मर समेत ब्रिटेन के तमाम PM रहे मौन, उसके खिलाफ सिर्फ ऋषि सुनक ने उठाई थी आवाज: जानिए...

कीर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पाकिस्तानी 'ग्रूमिंग गैंग्स' पर लगाम नहीं कसा, जबकि पूर्व पीएम ऋषि सुनक ने रेपिस्टों की टोली के खिलाफ कड़े कदम उठाए थे।
- विज्ञापन -