Homeदेश-समाजवोटिंग वाले दिन कार सीज, अब पंजाब पुलिस ने की FIR दर्ज: बहन के...

वोटिंग वाले दिन कार सीज, अब पंजाब पुलिस ने की FIR दर्ज: बहन के लिए प्रचार करने निकले सोनू सूद पर लगातार कार्रवाई

20 फरवरी 2022 को पंजाब में वोटिंग वाले दिन सोनू सूद की गाड़ी को सीज करके उसे थाने में खड़ा किया गया था और उन्हें दूसरी कार से घर भेज दिया गया था। उनके विरुद्ध अकाली दल के पोलिंग एजेंट दीदार सिंह ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी।

पंजाब में मतदान वाले दिन अपनी गाड़ी में बैठकर मतदाताओं के बीच घूमने वाले सोनू सूद के ख़िलाफ़ पंजाब पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मतदान वाले दिन सोनू को आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया था। नियम के अनुसार 1 गाड़ी में 4 लोगों से ज्यादा नहीं घूम सकते। मगर, उस दिन सोनू की गाड़ी में 4 से ज्यादा लोग थे। उन पर आरोप लगा था कि सोनू अपनी बहन मालविका के लिए लोगों के बीच जाकर प्रचार कर रहे थे, उन्हें प्रभावित कर रहे थे। अब इसी मामले में अभिनेता के विरुद्ध आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है।

इससे पहले 20 फरवरी 2022 को पंजाब में वोटिंग वाले दिन सोनू सूद की गाड़ी को सीज करके उसे थाने में खड़ा किया गया था और उन्हें दूसरी कार से घर भेज दिया गया था। उनके विरुद्ध अकाली दल के पोलिंग एजेंट दीदार सिंह ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। उन्हीं का आरोप था कि सोनू अपनी बहन के लिए प्रचार कर रहे हैं। मतदाताओं की प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। आरोपों को जायज पाने के लिए बाद सोनू की कार सीज की जाने की कार्रवाई हुई थी।

सोनू सूद ने भी आरोप लगाया था कि पोलिंग बूथ के बाहर पैसे बांटे जा रहे हैं। इसलिए वह घर से बाहर निकले ताकि पता लगा सकें कि चुनाव निष्पक्ष हो रहे हैं। मालूम हो कि सोनू सूद मोदा के मतदाता नहीं हैं। बावजूद इसके उन्हें पोलिंग बूथ में जाते देखा गया तो प्रचार का आरोप लगाया गया। इसके बाद उनके ऊपर कार्रवाई हुई

गौरतलब है कि सोनू की बहन मालविका का मुकाबला मोगा सीट की भाजपा प्रत्याशी हरजोत कमल से है। ऐसे में सोनू सूद ने अपनी बहन के लिए क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर प्रचार किया है। लेकिन मतदान के दिन भी घर से बाहर निकलकर लोगों से मिलने पर उनके ख़िलाफ़ शिकायत मिली और अब पंजाब पुलिस ने इस एफआईआर को दर्ज किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -