Homeविविध विषयमनोरंजन'कहीं मैं मास्टरबेशन तो नहीं कर रही - बाथरूम में झाँक कर देखता था...

‘कहीं मैं मास्टरबेशन तो नहीं कर रही – बाथरूम में झाँक कर देखता था बॉयफ्रेंड’: लड़का से लड़की बनीं सायशा ने बताया

सायशा शिंदे सेक्स चेंज कराने से पहले एक लड़का थीं और उनका नाम स्वप्निल था। कंगना के लॉक अप में सायशा ने अपने साथ हुई बर्बरता के बारे में बताया।

फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉक अप लगातार सुर्खियों में हैं। कंगना के शो में हाल ही में पूनम पांडे और अंजली अरोड़ा के बाद सायशा शिंदे ने भी अपनी पर्सनल लाइफ की ट्रैजडी को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि वो एक लड़के के साथ रिलेशन में थी, जिसने मेरा शोषण किया था। सायशा शिंदे कहती हैं कि जब भी वो बाथरूम जाती थीं, तो उनका ब्वॉयफ्रेंड बाथरूम के अंदर झाँकता था।

सायशा शिंदे सेक्स चेंज कराने से पहले एक लड़का थीं और उनका नाम स्वप्निल था। कंगना के लॉक अप में सायशा ने अपने साथ हुई बर्बरता के बारे में बताते हुए कहा कि रिलेशनशिप में मेरे साथ केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक दुष्कर्म किया गया, जो एक अलग लेवल का है। उन्होंने कहा, “वो मुझे ऐसा फील करवाता था, जैसे कि मैं कोई गंदगी हूँ।”

सायसा कहती हैं कि उनका ब्वॉयफ्रेंड उनके दरवाजे के बाहर इस इंतजार में रहता था कि किसी को मैं धोखा दूँगी और वो मुझे पकड़ लेगा औऱ उसे मेरे खिलाफ इस्तेमाल करेगा। हद तो तब हो गई कि वो पाइपलाइन पर चढ़ जाता था और वहीं से मेरे बाथरूम में झाँककर ये देखता था कि मैं मास्टर** कर रही हूँ ताकि वो इसे मेरे खिलाफ इस्तेमाल कर सके।

इस मामले से हैरान एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने पूछा, “आप मास्ट*** क्यों नहीं कर सकती?” इस पर सायशा कहती हैं कि मैं उस वक्त सेक्स नहीं करना चाहती थी। उस दौरान मुझे लगा था कि शायद वो सही था, क्योंकि मैं उस रिश्ते में कभी खुश नहीं थी। फिजिकली तो मैं बिल्कुल भी खुश नहीं थी। मैं अंदर से महिला थी, जो कि एक समलैंगिक पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी।

सायसा 15 साल की थीं, तभी उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि अंदर से एक एक महिला हैं। बाद में 40 साल की उम्र में उन्होंने सर्जरी करवा ली। सायशा फेमस फैशन डिजायनर हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -