Homeदेश-समाज7वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण और बलात्कार, आरोपित अब्दुल्ला और मेजान अंसारी गिरफ़्तार

7वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण और बलात्कार, आरोपित अब्दुल्ला और मेजान अंसारी गिरफ़्तार

गिरफ़्तार आरोपितों अब्दुल्ला और मैजान अंसारी से पूछताछ की जा रही है। अपहरण के लिए इस्तेमाल की गई स्कॉरपियो गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

झारखण्ड के साहिबगंज में एक सातवीं वर्ग की छात्रा के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले की जाँच-पड़ताल में लगी हुई है। दैनिक जागरण में प्रकाशित ख़बर के अनुसार, छात्रा जब स्कूल जा रही थी, तभी स्कॉर्पियो से जा रहे कुछ बदमाशों ने उसे उठा लिया। अपहरण करने के बाद उसके साथ बलात्कार किया गया।

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस थाना पहुँच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार आरोपितों अब्दुल्ला और मैजान अंसारी से पूछताछ की जा रही है। अपहरण के लिए इस्तेमाल की गई स्कॉरपियो गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता के पिता ने ही आरोपितों को धर-दबोचा और फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

छात्रा के पिता ने बताया कि इस दौरान आरोपितों के साथ उनकी हाथापाई भी हुई। पीड़िता के साथ उक्त घटना तब हुई, जब वह साइकिल से स्कूल पढ़ने जा रही थी। जब गाड़ी में उसके साथ बलात्कार किया जा रहा था, तब उसके लाख चीखने-चिल्लाने के बावजूद उसकी आवाज़ बाहर नहीं पहुँच पा रही थी। पीड़िता के पिता ने गाड़ी का शीशा तोड़ कर आरोपितों को पकड़ा। अभी तक पीड़िता का मेडिकल टेस्ट नहीं हुआ है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -