Homeफ़ैक्ट चेकसोशल मीडिया फ़ैक्ट चेक'मदरसे से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा, हजारों बंदूकें और तलवार': सोशल मीडिया पर...

‘मदरसे से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा, हजारों बंदूकें और तलवार’: सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल, यूपी पुलिस ने बताया क्या है मामला

बिजनौर के मदरसे से बरामद हथियारों की खबरें समय समय पर सोशल मीडिया पर शेयर हुई 2019 में तो इसे लोगों ने शेयर किया ही, लेकिन 2020, 2021 और 2022 में भी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गई।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर को लेकर सोशल मीडिया पर हाल में एक खबर आई जिसमें दावा था कि बिजनौर के एक मदरसे से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। इसमें हजारों गन हैं और कई तलवारें है। ये दावा सोशल मीडिया पर अब भी वायरल है। जब हमने इसके बारे में पता लगााया तो सोशल मीडिया पर वैसे ही कुछ ट्वीट और भी मिले। ट्वीट में पुलिस और उनकी गिरफ्त में कुछ लोग और सोफे पर पड़े हथियार दिखाए गए। लोगों ने ये ट्वीट शेयर करके माँग उठाई थी कि सभी मदरसे बंद होने चाहिए। लेकिन इस खबर की सच्चाई क्या है ये बिजनौर पुलिस के ट्वीट से चली।

दरअसल, ये बात सच है कि बिजनौर के मदरसे में हथियार मिले थे। लेकिन ये घटना 2022 की नहीं है। 2019 की है। बिजनौर पुलिस ने बताया कि ये घटना बिजनौर के थाना शेरकोट की है जहाँ पुलिस ने दबिश देकर साल 2019 में 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था और पुलिस ने उनके पास से 1 पिस्टल, 4 तमंचे, 49 जिंदा कारतूस व 1 स्विफ्ट गाड़ी बरामद की थी। ऐसे में वायरल दावे के साथ जो तस्वीर साझा हो रही है कि भारी मात्रा में हथियार व तलवार मिले वे भ्रामक हैं। बिजनौर पुलिस ने इसका खंडन किया।

बता दें कि बिजनौर के मदरसे से बरामद हथियारों की खबरें समय समय पर सोशल मीडिया पर शेयर हुई 2019 में तो इसे लोगों ने शेयर किया ही, लेकिन 2020, 2021 और 2022 में भी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गई। हाल में बिजनौर पुलिस ने इस खबर का खंडन करने के लिए अपना पुराना ट्वीट रीट्वीट किया ताकि फिर स्पष्ट हो कि ये घटना अब की नहीं है और साझा तस्वीरें भी सही नहीं हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -