Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षापार्सल में RDX भेजा जा रहा था पंजाब, वडोदरा में एयरपोर्ट पर आतंकियों...

पार्सल में RDX भेजा जा रहा था पंजाब, वडोदरा में एयरपोर्ट पर आतंकियों की साजिश नाकाम

खालिस्तान गदर फोर्स के शबनमदीप सिंह से पूछताछ में भी पंजाब में फिर से खालिस्तानी आतंकवाद को सक्रीय करने की बात स्वीकार की थी। खालिस्तान गदर फ़ोर्स के तार पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई से जुड़े हुए हैं।

गुजरात के वडोदरा एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक संभावित आतंकी हमले की साजिश को विफल कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एयरक्राफ्ट कार्गो में एक पार्सल में RDX बरामद किया गया। यह पार्सल पंजाब के किसी पते पर भेजा जा रहा था।

सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को एक संदेहास्पद पार्सल मिला, जिसे अलग कर लिया गया। जाँच के बाद सुरक्षा कर्मचारियों ने देखा कि पार्सल में विस्फोटक की संभावना है। इसके बाद बम निरोधक दस्ता (BDDS) एयरपोर्ट पहुँचा।

सुरक्षा एजेंसी का मानना है कि पार्सल में मौजूद RDX को पंजाब भेजा जा रहा था और इसके पीछे जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना का सम्बन्ध खालिस्तान आंदोलन के साथ जोड़ा जा रहा है। दिसम्बर, 2018 में खालिस्तान गदर फोर्स के शबनमदीप सिंह से पूछताछ में भी पंजाब में फिर से खालिस्तानी आतंकवाद को सक्रीय करने की बात स्वीकार की थी। खालिस्तान गदर फ़ोर्स के तार पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई से जुड़े हुए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

वामपंथियों से कांग्रेस का पुराना ‘लप्रेक’: अपनों को किनारे कर लेफ्ट के पीछे भागने की आदत क्यों नहीं छूटती?

NSUI को छोड़कर AISA के चेहरों को मंच देना कोई इत्तेफ़ाक नहीं है। सरदार पटेल से लेकर हिमंत बिस्वा सरमा तक... कांग्रेस ने हमेशा अपने मजबूत नेताओं को किनारे कर वामपंथियों को गले क्यों लगाया?

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।
- विज्ञापन -