Homeराजनीति'गरीबों को दी जाएगी माफियाओं-गुंडों की जमीन': CM चौहान का ऐलान, अवैध बांग्लादेशियों की...

‘गरीबों को दी जाएगी माफियाओं-गुंडों की जमीन’: CM चौहान का ऐलान, अवैध बांग्लादेशियों की पहचान करने को भी कहा

13 बिंदुओं के एजेंडे पर चर्चा के दौरान सीएम शिवराज ने अधिकारियों को प्रदेश में माफियाओं की कमर को तोड़ने, उनके नेटवर्क को खत्म करने और अधिक से अधिक सजा दिलाने को कहा है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन मैं हैं। शनिवार (9 अप्रैल, 2022) कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के दौरान ये ऐलान किया कि अब माफियाओं और गुंडों की जमीनों को गरीबों को प्लॉट आवंटित होंगे। इसके साथ ही अफसरों को माफिया के खिलाफ लिए गए एक्शन की जानकारी को सार्वजनिक करने के लिए कहा है। उन्होंने प्रदेश में रह रहे अवैध बांग्लादेशियों की पहचान करने और तलाशी करने के लिए आदेश जारी किया है।

13 बिंदुओं के एजेंडे पर चर्चा के दौरान सीएम शिवराज ने अधिकारियों को प्रदेश में माफियाओं की कमर को तोड़ने, उनके नेटवर्क को खत्म करने और अधिक से अधिक सजा दिलाने को कहा है। अवैध असलहों की तलाशी करने, हर जिले की ग्रेडिंग करने और सभी जिलों में गुंडों के कब्जे से छुड़ाई गई जमीनों के आँकड़ों को सार्वजनिक करने का आदेश सीएम ने दिया है।

क्राइम फ्री स्टेट ही लक्ष्य

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘क्राइम फ्री स्टेट’ का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि हम अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेंगे। सीएम ने कहा है कि अगर बलात्कार जैसे मामलों में अपराधियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया तो इससे लोगों के हौसले बुलंद होंगे और कानून व्यवस्था के हालात सही होंगे। सीएम का कहना है कि जब घर टूटता है तो बड़े से बड़ा अपराधी दोबारा अपराध करने से पहले सोचता है। अपराधियों में बहुत अधिक दम नहीं होता है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नवरात्रि पर हम जनता को सुशासन देने और योजनाओं को सफल तरीके से क्रियान्वित करने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी पील्ड अधिकारियों की होती है।

तीन महीने में 671 करोड़ रुपए की जमीन मुक्त

इसी साल जनवरी 2022 से 31 मार्च 2022 तक मध्य प्रदेश सरकार ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब तक 671 करोड़ रुपए की जमीनों को मुक्त कराया है। वहीं कुल मिलाकर 2243.80 एकड़ की जमीन को मुक्त कराया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

स्टैंडअप शो में बढ़ती अभद्र भाषा पर बहस तेज, प्रणित मोरे और मधुर विर्ली के वीडियो वायरल: क्या खुद दर्शक ही दे रहे ऐसे...

कॉमेडी इंडस्ट्री के विवादों में अभद्र कंटेंट कैसे फेम दिलाता है? समाज की भूमिका क्या है और क्या हम इसे सपोर्ट कर रहे हैं?

‘कॉन्ग्रेस ने भगवा आतंकवाद बोलने को कहा’: UPA सरकार में मंत्री रहे सुशील शिंदे ने खोल दी पार्टी की असलियत, पुराना वीडियो Viral होते...

वायरल वीडियो में शिंदे 'भगवा आतंकवाद' को लेकर बड़ा बयान दे रहे हैं। उन्होंने माना कि यह शब्द इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था और इसके पीछे पार्टी का हाथ बताया।
- विज्ञापन -