Homeदेश-समाजजहाँगीरपुरी में बुलडोजर पर रोक के बावजूद हिंदुओं ने मंदिर के गेट को हटाया,...

जहाँगीरपुरी में बुलडोजर पर रोक के बावजूद हिंदुओं ने मंदिर के गेट को हटाया, मस्जिद के अवैध निर्माण को कर दिया गया था ध्वस्त

जहाँगीरपुरी के मुस्लिम बहुल इस इलाके में हनुमान जयंती के मौके पर शोभा यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान मुस्लिम भीड़ ने शोभा यात्रा पर पत्थरों, बोतलों से हमला किया था। अब तक इस मामले में दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

दिल्ली के जहाँगीरपुरी (Jahangirpuri, Delhi) में नई दिल्ली नगर निगम (NDMC) द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच इलाके के हिंदुओं ने वहाँ स्थित एक मंदिर के गेट को स्वेच्छा से हटा दिया है। दरअसल, गेट कानूनी रूप से मान्य सीमा के बाहर था। इसके बाद हिंदुओं ने खुद ही गेट को काटकर हटा दिया।

एनडीएमसी के अधिकारियों द्वारा जहाँगीरपुरी के सी ब्लॉक में अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए बुलडोजर की कार्रवाई के एक दिन बाद हिंदू भक्तों ने ये कार्रवाई की। हिंदुओं ने मंदिर के फाटक को मुस्लिम बहुल इलाके में सुरक्षा को ध्यान रखते हुए लगाया था।

बुधवार (20 अप्रैल 2022) को एनडीएमसी ने भारी संख्या में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जहाँगीरपुरी इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू किया था। बुलडोजर से अवैध ढाँचों, दुकानों और अन्य अतिक्रमणों को ढहा दिया गया। हालाँकि, जल्द ही कुछ घंटों की कार्रवाई के दौरान ही सुप्रीम कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश देते हुए इस अभियान को रोक दिया।

मस्जिद के अवैध निर्माण को ढहाया

जहाँगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हिंसा के दौरान वहाँ की जिस मस्जिद से शोभा यात्रा पर पत्थर फेंके गए थे, उस मस्जिद के अवैध हिस्से को अतिक्रमण हटाने के दौरान ढहा दिया गया। मस्जिद के गेट को करीब 10 फीट तक निर्माण करा लिया गया था। मस्जिद के गेट के साथ-साथ अवैध तरीके से सड़क पर बनाई गई एक मजार को भी ध्वस्त कर दिया गया।

इलाके के कुछ हिस्सों में सड़क पर अतिक्रमण कर घरों का निर्माण कराया गया था। इससे 30 फीट की चौड़ी सड़क 10 फीट की संकरी गली बनकर रह गई थी, लेकिन जब बुलडोजर चला तो सभी को ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए कई दुकानों को भी तोड़ दिया गया।

जहाँगीरपुरी के मुस्लिम बहुल इस इलाके में 16 अप्रैल 2022 को हनुमान जयंती के मौके पर शोभा यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान मुस्लिम भीड़ ने शोभा यात्रा पर पत्थरों, बोतलों से हमला किया था। अब तक इस मामले में दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कोई साड़ियों में छिपा, किसी के घर में मिला तिरपाल का ढेर: बंगाल में TMC के काली करतूतों पर भड़की जनता बना रही नेताओं...

बंगाल में कहीं TMC नेता पर अंडे फेंके जा रहे हैं, तो कहीं जनता के गुस्से से बचने के लिए नेता साड़ियों के ढेर में छिपे हुए हैं।

के-9 वज्र, जोरावर टैंक और न्यूक्लियर जेनरेटर… PM मोदी ने किया हजीरा के डिफेंस प्लांट का दौरा: जानें ये जगह भारत के लिए क्यों...

हजीरा में बने स्वदेशी 700 मेगावाट न्यूक्लियर स्टीम जनरेटर ने पीएम मोदी का ध्यान खींचा, जानिए यह भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है।
- विज्ञापन -