Homeदेश-समाजजाकिर अली पर अपनी 9 बेटियों से छेड़छाड़ का मामला: अब्बू के खिलाफ तीन...

जाकिर अली पर अपनी 9 बेटियों से छेड़छाड़ का मामला: अब्बू के खिलाफ तीन बेटियों ने दर्ज कराई FIR, कहा- छूता है प्राइवेट पार्ट, एक्शन में बुलंदशहर पुलिस

"लड़कियों द्वारा पिता पर लगाए गए आरोपों के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्याना पर अभियोग पंजीकृत कराते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।"

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक अब्बू द्वारा अपनी हो बेटियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले में बेटियों की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपित अब्बू जाकिर अली पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं बुलंदशहर पुलिस ने मामले में कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

पत्रकार सचिन गुप्ता ने ट्वीट कर इस मामले में जानकारी देते हुए लिखा, “UP के जिला बुलंदशहर में 45 साल के जाकिर अली की 9 बेटियाँ हैं। आज 3 बेटियों ने SSP से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि पिता सारी बेटियों से छेड़छाड़ करते हैं, प्राइवेट पार्ट को छूते हैं, अपने साथ सोने के लिए बाध्य करते हैं। पुलिस ने जाँच शुरू की। #Bulandshahr”

वहीं उनके ट्वीट का संज्ञान लेते हुए बुलंदशहर पुलिस ने भी जवाब दिया है। पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा, “लड़कियों द्वारा पिता पर लगाए गए आरोपों के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्याना पर अभियोग पंजीकृत कराते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।”

हालाँकि, इस मामले में पुलिस ने संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एक पत्र वायरल हो रहा है जिसमें उन तीन बेटियों का दावा करते हुए एक शिकायत दर्ज करने की अपील की गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

AC ब्लास्ट के बढ़ते मामलों के पीछे चीन का हाथ? जानिए कैसे घटिया गैस से बढ़ रहा घरों में विस्फोट का खतरा, भारत सरकार...

आए दिन एसी ब्लास्ट की खबरें सामने आती हैं। इनकी पीछे कहीं चीन का हाथ तो नहीं है? क्योंकि इन एसी में चाइनीज R-152a गैस भरी जा रही है, जो ओवरहीटिंग के कारण जल्दी आग पकड़ लेती है।

चीन ने मार दिए 10000+ लोग, भारत के वामपंथी करते रहे बचाव: पढ़ें- 37 साल पहले तियानमेन स्क्वायर के प्रदर्शन, सरकार की कार्रवाई और...

तियानमेन स्क्वायर प्रदर्शन में लोग भ्रष्टाचार रोकने, प्रेस की स्वतंत्रता, राजनीतिक सुधार और सरकार में पारदर्शिता की माँग कर रहे थे।
- विज्ञापन -