Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में हिंदू महिलाओं के साथ अत्याचार जारी: बंदूक की नोक पर 2 नाबालिग...

पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं के साथ अत्याचार जारी: बंदूक की नोक पर 2 नाबालिग बहनों से रेप, FIR करने में आनाकानी करती रही पुलिस

काशिफ इलाके के एक प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखता है और उसका परिवार इस मामले को पीड़ित परिवार के साथ निजी तौर पर सुलझाना चाहता था और इसे अदालत में नहीं ले जाना चाहता था। यही कारण है कि पुलिस ने शुरू में आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज करने में देरी की।

पाकिस्तान (Pakistan) में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार लगातार जारी है। गुरुवार (16 जून 2022) को खबर आई कि पड़ोसी इस्लामिक देश के पंजाब प्रांत में दो नाबालिग हिंदू बहनों के साथ बंदूक की नोक पर रेप किया गया। आरोपितों में से एक इलाके के प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखता है।

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुवार को ट्विटर पर इस क्राइम को लेकर DNA की एक रिपोर्ट शेयर की। उन्होंने ट्वीट किया, “पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार जारी है: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 2 हिंदू नाबालिग बहनों के साथ बंदूक की नोक पर बलात्कार किया गया। पाक पुलिस ने 3 दिन की देरी के बाद मामला दर्ज किया, क्योंकि कथित तौर पर इलाके के कुछ प्रभावशाली लोग पीड़ित परिवार के साथ मामले को सुलझाना चाहते थे।”

पुलिस अधिकारी इरशाद याकूब ने बताया कि बहावलनगर के फोर्ट अब्बास में रहने वाली 16 और 17 साल की दो बहनें पाँच जून की सुबह अपने घर से बाहर नजदीक के एक खेत में शौच के लिए गई थीं। वहाँ दो व्यक्तियों ने बंदूक दिखाकर उन्हें बंधक बना लिया और उनके साथ दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपित की पहचान उमैर अशफाक और काशिफ अली के रूप में हुई है। दोनों आरोपितों ने नाबालिग बहनों के साथ रेप किया और मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारी याकूब ने कहा कि लड़कियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया, जिसमें पुष्टि हुई कि उनके साथ बलात्कार किया गया।

खबरों के मुताबिक, पुलिस ने घटना का तुरंत संज्ञान नहीं लिया और तीन दिन की देरी के बाद मामला दर्ज किया। एक आरोपित काशिफ अली का दबदबा और रसूख मामले में कार्रवाई करने में पुलिस की लापरवाही का कारण माना जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, काशिफ इलाके के एक प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखता है और उसका परिवार इस मामले को पीड़ित परिवार के साथ निजी तौर पर सुलझाना चाहता था और इसे अदालत में नहीं ले जाना चाहता था। यही कारण है कि पुलिस ने शुरू में आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज करने में देरी की।

हालाँकि, तीन दिन बाद लड़की के पिता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने एक आरोपित उमर अशफाक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपित काशिफ अली ने अपने रसूख और दबदबे का इस्तेमाल करते हुए अग्रिम जमानत ले ली है। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -