Tuesday, May 7, 2024
Homeदेश-समाजकानपुर: बजरंग दल कार्यकर्ता पर साजिद ने किया धारदार हथियार से हमला, पुलिस ने...

कानपुर: बजरंग दल कार्यकर्ता पर साजिद ने किया धारदार हथियार से हमला, पुलिस ने पकड़ा

पीड़ित निक्की मिश्रा अकबरपुर देहात के नेहरू नगर के रहने वाले हैं। वे बजरंग दल के नगर संयोजक हैं। घटना के दिन निक्की मिश्रा बाइक पर अपने दोस्त के साथ थे।

UP के कानपुर देहात जिले में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित का नाम निक्की मिश्रा है। आरोपित साजिद राईन ऑटो ड्राइवर है। हमले में धारदार हथियार का प्रयोग किया गया। गंभीर रूप से घायल निक्की मिश्रा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपित साजिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 3 जुलाई 2022 (रविवार) की है।

अकबरपुर के DSP ने बताया, “थाना अकबरपुर क्षेत्र में 2 युवकों में विवाद के बाद एक के चोट आई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में केस दर्ज कर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित निक्की मिश्रा अकबरपुर देहात के नेहरू नगर के रहने वाले हैं। वे बजरंग दल के नगर संयोजक हैं। घटना के दिन निक्की मिश्रा बाइक पर अपने दोस्त के साथ थे। वे दोस्त की बहन की शादी के लिए खरीदारी करने गए थे। उनके आगे चल रहे ऑटो के गैस पॉइंट का ढक्कन खुला था। इसकी जानकारी उन्होंने ऑटो ड्राइवर साजिद को दी।

इसी बात को लेकर साजिद और निक्की में बहस हो गई। बहस के दौरान ही साजिद ने ऑटो से धारदार हथियार निकाल कर निक्की पर हमला कर दिया। इस हमले में निक्की घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मौका देख साजिद ऑटो लेकर भाग निकला। आरोपित साजिद को स्थानीय लोग मुनक्का नाम से भी बुलाते हैं। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

61.45% मतदान के साथ ख़त्म हुआ लोकसभा चुनाव 2024 का तीसरा चरण: असम में सबसे अधिक वोटिंग, 10 केंद्रीय मंत्रियों और 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों...

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 10 केंद्रीय मंत्री चुनाव मैदान में थे। इसमें गुजरात की गाँधीनगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नाम प्रमुख है।

18 आतंकी हमले, कश्मीरी पंडितों का खून, सिख शिक्षिका की हत्या… जानिए कौन था कुलगाम में मार गिराया गया ₹10 लाख का इनामी आतंकी...

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ हुए एक एनकाउंटर में आंतकी कमांडर बासित डार समेत दो आतंकियों को मार गिराया गया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -