Homeदेश-समाजमोहम्मद जुबैर को लेकर UP पहुँची दिल्ली पुलिस, सीतापुर में पेशी - कोर्ट ने...

मोहम्मद जुबैर को लेकर UP पहुँची दिल्ली पुलिस, सीतापुर में पेशी – कोर्ट ने 14 दिन की कस्टडी में भेजा: हिन्दू संतों पर घृणित टिप्पणी का मामला, देखिए Video

हिन्दू संतों को लेकर घृणा फैलाने वाले ट्वीट्स करने के लिए मोहम्मद जुबैर के विरुद्ध 'हिन्दू शेर सेना' ने FIR दर्ज कराई थी। संगठन के जिलाध्यक्ष भगवान शरण ने जिले के खैराबाद पुलिस थाने में शिकायत देकर केस दर्ज कराया था।

दिल्ली पुलिस AltNews के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को लेकर उत्तर प्रदेश के सीतापुर पहुँची है, जहाँ उसे कोर्ट में पेश किया गया। उस पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला ट्वीट करने का मामला चल रहा है। उसे स्थानीय जुडिशल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। असल में ये मामला महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती, बजरंग मुनि और आनंद स्वरूप जैसे संतों पर की गई उसकी एक आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा हुआ है।

अदालत में पेश किए जाने के बाद पुलिस ने मोहम्मद जुबैर की रिमांड माँगी। न्यायाधीश ने ‘भारतीय दंड संहिता (IPC)’ की धारा-295A (किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए जानबूझ कर दुर्भावनापूर्ण कृत्य करना) और IT एक्ट (सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम) की धारा-67 (इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग कर के गलत संदेश प्रसारित करना) के आरोपों के तहत 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

इसके बाद दिल्ली पुलिस मोहम्मद जुबैर को लेकर राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो गई। हिन्दू संतों को लेकर घृणा फैलाने वाले ट्वीट्स करने के लिए मोहम्मद जुबैर के विरुद्ध ‘हिन्दू शेर सेना’ ने FIR दर्ज कराई थी। संगठन के जिलाध्यक्ष भगवान शरण ने जिले के खैराबाद पुलिस थाने में शिकायत देकर केस दर्ज कराया था। सीतापुर में दर्ज केस के लिए भी अब उसे दिल्ली पुलिस ने रिमांड में ले लिया है। उसे कड़ी सुरक्षा में लाया और ले जाया जा रहा है।

उधर कॉन्ग्रेस से समावजदी पार्टी में गए राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मोहम्मद जुबैर की गिरफ़्तारी को असोचनीय बताया है। उन्होंने इसे लिए ‘न्यायपालिका के ताज़ा हालात’ पर भी चिंता ज़ाहिर करते हुए कहा कि संस्था के कुछ सदस्यों ने हमें नीचा दिखाया है और ताज़ा घटनाओं को लेकर उनका सिर शर्म से झुक जाता है। उन्होंने देश में आपातकाल होने का भी रोना रोया। साथ ही दावा किया कि संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है और कानून के शासन का प्रतिदिन उल्लंघन हो रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PFI के ‘मिशन 2047’ में भारत सरकार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य, MP ATS की जाँच में चौंकाने वाले खुलासे: जानें- पाकिस्तानी हैंडलर कैसे...

मध्य प्रदेश के भोपाल से मोहम्मद फराज की गिरफ्तारी के बाद ATS जाँच में PFI के मिशन 2047, पाकिस्तान कनेक्शन, भर्ती और फंडिंग की पड़ताल तेज।

फादर्स डे पर ‘ट्रांस डैड’ की कहानी छापने वाले न्यूयॉर्क टाइम्स पर भड़के लोग: समझें- मुख्यधारा की संस्कृति में ट्रांसजेंडर एक्टिविज्म को कैसे बढ़ावा...

बेटी पूछती है, "डैड, आपके पास कितने समय तक ब्रेस्ट थे?" वो दूसरे बच्चे को जवाब देती है, "मेरे डैड ने दाढ़ी बढ़ाई थी और वह एक लड़की थे।"
- विज्ञापन -