Homeदेश-समाजअलवर में गो तस्करों ने ग्रामीणों पर चलाई गोली, सलीम गिरफ्तार

अलवर में गो तस्करों ने ग्रामीणों पर चलाई गोली, सलीम गिरफ्तार

अलवर के कठूमर थाना क्षेत्र के गाँव पत्थर पहाड़ी में मंगलवार की रात 3 तस्कर कच्चे रास्ते से 10-15 गायों को ले जा रहे थे। आस-पास के ग्रामीणों ने पूछताछ की तो गो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी।

राजस्थान के अलवर जिले में गो तस्करों ने ग्रामीणों पर फायरिंग की। हमले में जीतनराम नाम के ग्रामीण के सीने में गोली लगी। उनका भतीजा रामजीत भी घायल हो गया। इसके बाद अन्य ग्रामीणों ने एक तस्कर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। 2 अन्य तस्कर फरार हो गए।

तस्कर की पहचान सलीम खान के रूप में हुई है। गुस्साए ग्रामीणों द्वारा पिटाई के बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, उसे अलवर के राजीव गाँधी सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी छाती और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जिस कारण उसका सीटी स्कैन करवाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में पुलिस ने बताया कि अलवर के कठूमर थाना क्षेत्र के गाँव पत्थर पहाड़ी में मंगलवार (जुलाई 30, 2019) की रात 3 तस्कर कच्चे रास्ते से 10-15 गायों को ले जा रहे थे। आस-पास के ग्रामीणों ने पूछताछ की तो गो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। मामले की सूचना मिलते ही अलवर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी अस्पताल पहुँचे और घटना के बारे में जानकारी ली। खबर के मुताबिक तस्करों को पकड़ने के लिए टीम भेज दी गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राहुल गाँधी का ‘हीरो’ मोहम्मद दीपक एक्सपोज, मदद मिली फिर भी नहीं दिया किराया: दुकान खाली करने का मिला नोटिस तो हिंदू मकान मालिक...

राहुल गाँधी के 'हीरो' जिम ट्रेनर मोहम्मद दीपक ने कई महीनों से दुकान का किराया नहीं भरा है और अब हिंदू मकान मालिक पर आरोप मढ़ रहा है।

सुनो Newslaundary वाली ‘तिलचट्टी’ मनीषा पांडे, हमें पता है हिंदू घृणा होती है जिनकी रिपोर्टिंग स्टाइल, उनकी फैन फॉलोइंग पाकिस्तान में ही होती है

कुणाल कामरा के शो में जब पत्रकारिता की 'सस्ती आलिया भट्ट' मनीषा पांडे पहुँची तो बेकाबू हो गई। अपने शो के पाकिस्तानी दर्शक होने का ऐसे बखान किया जैसे ये कोई 'तमगा' हो।
- विज्ञापन -