Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयशौहर आशिक ने बीवी नरगिस को मारा-पीटा, फिर कड़ाही में उबालकर मार डाला: अवैध...

शौहर आशिक ने बीवी नरगिस को मारा-पीटा, फिर कड़ाही में उबालकर मार डाला: अवैध संबंधों से मना करने पर बच्चों के सामने दिया घटना को अंजाम

पुलिस के मुताबिक, आरोपित आशिक हुसैन के पास दो सिम कार्ड हैं। घटना को अंजाम देने के बाद उसने अपने दोनों सिम कार्ड बंद कर दिए हैं। जल्द ही आरोपित को ट्रेस करके उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पाकिस्तान के कराची (Karachi, Pakistan) से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कराची के गुलशन-ए-इकबाल (Gulshan-e-Iqbal) इलाके में एक 33 वर्षीय महिला को उसके शौहर ने अवैध संबंध बनाने से इनकार करने पर कड़ाही में उबालकर मार डाला। पुलिस के अनुसार, गुलशन-ए-इकबाल ब्लॉक नंबर 4 में स्थित एक स्कूल की रसोई की कड़ाही में महिला का शव मिला है।

एसएचओ सलीम अवान ने मीडिया को बताया, “मृतका की पहचान नरगिस के रूप में हुई है। उसके शौहर आशिक हुसैन ने पहले नरगिस को बेरहमी से पीटा, फिर उसे बच्चों के सामने ही कड़ाही में डालकर जिंदा उबालकर मार डाला। पुलिस केस दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुट गई है।”

पाकिस्तान टुडे के मुताबिक, जाँच में पाया कि शौहर आशिक अपनी बीवी नरगिस को अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। नरगिस ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद शौहर आशिक ने नरगिस की क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी।

नरगिस की 15 वर्षीय बेटी ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया, जिसके बाद वह घटनास्थल पर पहुँची। पूर्वी कराची के एसएसपी अब्दुर रहीम शेराजी भी इस घटना से हैरान हैं। उन्होंने बताया कि मृत महिला का शौहर आशिक स्कूल का चौकीदार है और अपने परिवार के साथ स्कूल के ही क्वार्टर में रहता है।

शेराजी ने बताया कि यह स्कूल बीते 8-9 महीने से बंद पड़ा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित चौकीदार अपने तीन बच्चों के साथ फरार हो गया है। पुलिस ने तीन अन्य बच्चों को हिरासत में लिया है।

शुरुआती जाँच और बच्चों के बयानों से पता चलता है कि आरोपित ने पहले अपनी बीवी को बुरी तरह मारा और फिर तकिए से मुँह दबाया। उसके बाद उसने अपने बच्चों के सामने कड़ाही में उबालकर मार डाला। इस दौरान महिला का एक पैर भी शरीर से अलग हो गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपित आशिक हुसैन के पास दो सिम कार्ड हैं। घटना को अंजाम देने के बाद उसने अपने दोनों सिम कार्ड बंद कर दिए हैं। जल्द ही आरोपित को ट्रेस करके उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोचों के प्रदर्शन में घुसी नेहा बोरा कौन है? जानिए AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष का चिट्ठा- उमर खालिद को बताती है बेचारा, ब्राह्मणों से...

आइए जानते हैं CJP के प्रदर्शन में घुसकर वामपंथी एजेंडे को हवा देने वाली नेहा बोरा कौन हैं और कैसे वो ब्राह्मणों के खिलाफ जहर उगलती आईं हैं।

गाजियाबाद के सीवर प्लांट में पोलियो वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किसी बच्चे में संक्रमण नहीं: जानिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कैसे बढ़ाई...

गाजियाबाद के सीवर में पोलियो वायरस मिला। यह वायरस पोलियो वैक्सीन के कमजोर अंश से विकसित होता है जो कमजोर टीकाकरण वाले इलाकों में फैलता है।
- विज्ञापन -