Homeदेश-समाजदो से अधिक बच्चे होने पर मताधिकार व सरकारी नौकरी नहीं दी जानी चाहिए:...

दो से अधिक बच्चे होने पर मताधिकार व सरकारी नौकरी नहीं दी जानी चाहिए: योग गुरु रामदेव

"हिंदू हों या मुस्लिम सभी लोगों के लिए ऐसे नियम बनाने की ज़रूरत है कि दो से अधिक बच्चे होने पर लोगों को सरकारी मेडिकल के साथ ही साथ मताधिकार व सरकारी नौकरी की सुविधाएँ नहीं दी जानी चाहिए।"

देश की बढ़ती जनसंख्या पर योग गुरु रामदेव स्वामी ने एक बड़ा बयान दिया है। रामदेव स्वामी ने बढ़ती जनसंख्या पर चिंता ज़ाहिर करते हुए कहा कि जिनके दो या दो से अधिक बच्चे हों, उन सभी लोगों को मताधिकार और सरकारी नौकरी नहीं दी जानी चाहिए।

देश की बढ़ती जनसंख्या पर अपने विचार रखते हुए एक कार्यक्रम में योग गुरु रामदेव ने यह बयान दिया। योग गुरु रामदेव ने वर्तमान समय में जनसंख्या को देश की बड़ी चुनौती बताते हुए कहा, “हिंदू हों या मुस्लिम सभी लोगों के लिए ऐसे नियम बनाने की ज़रूरत है कि दो से अधिक बच्चे होने पर लोगों को सरकारी मेडिकल के साथ ही साथ मताधिकार व सरकारी नौकरी की सुविधाएँ नहीं दी जानी चाहिए।” योग गुरु रामदेव ने यह भी कहा कि ऐसे लोगों से चुनाव लड़ने के अधिकार भी छिन लिया जाना चाहिए।

इससे पहले भी इस मुद्दे पर बोल चुके हैं रामदेव

यह पहली बार नहीं है जब किसी कार्यक्रम में जनसंख्या के मुद्दे पर योग गुरु ने इस तरह का बयान दिया है। इससे पहले भी जनसंख्या के मामले में योग गुरु बयान देते रहे हैं। पिछले साल नवंबर में योग गुरु ने जनसंख्या पर बयान दिया था कि जिन्होंने शादी नहीं की है, ऐसे लोगों के सम्मानित किया जाना चाहिए। इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि मेरे जैसे लोग जिन्होंने शादी नहीं की है, ऐसे लोगों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाना चाहिए। जबकि जिनके दो से अधिक बच्चे हैं, उनको मताधिकार से वंचित कर देना चाहिए।    

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न आरोपों की राजनीति, न EVM का रोना… बदली रणनीति के दम पर प्रशांत किशोर ने जीता बांकीपुर उपचुनाव

EVM विवाद से दूरी, जमीनी मुद्दों पर फोकस, घर-घर संपर्क और सटीक चुनावी रणनीति ने बांकीपुर में प्रशांत किशोर को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

‘जेल जाएँगे, 3-4 घंटे चक्की पीसेंगे, उम्रकैद होगी’ : दंगाइयों की वकालत करने वाले जिस महमूद प्राचा ने PM मोदी और अमित शाह के...

एक इंटरव्यू में महमूद प्राचा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणियाँ करते हुए उन्हें जेल भेजने की बात कही।
- विज्ञापन -