Sunday, May 5, 2024
Homeदेश-समाजUP के सलमान ने घर पर लहराया पाकिस्तानी झंडा, Video वायरलः राजस्थान में अरमान...

UP के सलमान ने घर पर लहराया पाकिस्तानी झंडा, Video वायरलः राजस्थान में अरमान खान ने साथियों के साथ भगवा ध्वज तोड़ा

जालोर में हिन्दू संगठनों के विरोध के बाद उसी स्थान पर दोबारा भगवा ध्वज लगा दिया गया। आरोप यह भी है कि भगवा ध्वज तोड़ते हुए आरोपितों ने देश विरोधी नारेबाजी भी की थी।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सलमान नाम के युवक पर अपने घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा फहराने का आरोप है। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने झंडे को जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। सलमान की इस हरकत पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। पुलिस ने इस कार्रवाई की जानकारी 12 अगस्त 2022 (शुक्रवार) को दी। वहीं इसी दिन राजस्थान के जालोर में भगवा ध्वज तोड़ने के आरोप में 3 गिरफ्तार किए गए।

पहला मामला UP में कुशीनगर के थाना तरयासुजान के गाँव बेंदूपार मुस्तकिल का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने घर वालों के मना करने पर भी छत पर पाकिस्तानी झंडा लगाया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस मौके पर पहुँची और झंडा उतरवा सलमान को गिरफ्तार कर लिया। जिले के एडिशनल SP रितेश कुमार सिंह ने घटना और कार्रवाई की पुष्टि की है।

इस घटना के वायरल वीडियो में छत पर एक ऊँचे डंडे में पाकिस्तानी झंडा लगा दिखाई दे रहा है। झंडे के पास एक लड़के के साथ एक महिला खड़ी दिखाई दे रही है। वीडियो किसी ने दूर से बनाया है।

भगवा ध्वज फाड़ने वाले होमगार्ड सहित 3 गिरफ्तार

दूसरी घटना राजस्थान के जालोर की है। यहाँ अस्पताल चौराहे पर लगे भगवा ध्वज को 3 आरोपितों ने तोड़ दिया। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए अरमान खान, मंसूर अहमद और मोहम्मद असलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई 12 अगस्त 2012 (शुक्रवार) को हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपितों पर धारा 124-A, 153-A, 295- A व 295 IPC के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार तीनों आरोपित जालोर के ही अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरमान राजस्थान पुलिस में होमगार्ड के पद पर कार्यरत है। हिन्दू संगठनों ने इस घटना का कड़ा विरोध किया। इसके बाद उसी स्थान पर दोबारा भगवा ध्वज लगा दिया गया। आरोप यह भी है कि भगवा ध्वज तोड़ते हुए आरोपितों ने देश विरोधी नारेबाजी भी की थी।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘हिंदुत्व ताकतों’ से लेकर ‘RSS की साजिश’ तक, कसाब को कलावा वाला ‘समीर’ बनाने में पाकिस्तान ही नहीं कॉन्ग्रेस का भी हाथ: तुष्टिकरण देख...

महाराष्ट्र में कॉन्ग्रेस के नेता प्रतिपक्ष वडेट्टीवार आतंकी अजमल कसाब को फाँसी के तख्ते पर पहुँचाने वाले वकील उज्ज्वल निकम को 'देशद्रोही' कह रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रहते AR अंतुले ने 26/11 के पीछे 'हिंदुत्व ताकतों' का हाथ बताया था। दिग्विजय सिंह जैसों ने इसे 'RSS की साजिश' कहा था। कॉन्ग्रेस का हाथ, पाकिस्तान के साथ?

‘पंजाब के अपराधियों का कनाडा में होता है स्वागत, ये समस्या तो खड़ी करेंगे’: आतंकी निज्जर की हत्या में 3 गिरफ्तारी पर बोले जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि पंजाब में संगठित अपराध से जुड़े गिरोहों के लोगों का कनाडा में स्वागत किया जाएगा तो समस्या होगी।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -