Homeविविध विषयमनोरंजन'लाल सिंह चड्ढा' के प्रमोशन के लिए असम जाना चाहते थे आमिर खान, CM...

‘लाल सिंह चड्ढा’ के प्रमोशन के लिए असम जाना चाहते थे आमिर खान, CM सरमा ने इसीलिए लगा दिया ब्रेक: फ्लॉप हो रही है फिल्म

इसी बीच खबर आई कि आमिर खान अपनी फिल्म के उत्तर-पूर्वी भारत में प्रमोशन के लिए असम जाने वाले हैं। सीएम सरमा ने भी इसकी पुष्टि की है कि...

आमिर खान अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के प्रमोशन के लिए असम जाने वाले थे, लेकिन मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें रोक दिया। ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने 2 दिन में मात्र 18 करोड़ रुपए कमाए हैं, जिसके बाद इसका सुपर फ्लॉप होना तय माना जा रहा है। फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ऐसे में ये इसका एक तिहाई भी निकालने की स्थिति में नहीं दिख रही है। स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन जैसे त्योहार भी दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाए।

इसी बीच खबर आई कि आमिर खान अपनी फिल्म के उत्तर-पूर्वी भारत में प्रमोशन के लिए असम जाने वाले हैं। सीएम सरमा ने भी इसकी पुष्टि की है कि आमिर खान असम आने वाले थे, लेकिन ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के कारण उन्हें रोक दिया गया। आमिर खान ने 13 से 15 अगस्त के बीच असम दौरे की योजना बनाई थी, लेकिन इसी बीच ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भी चल रहा है। भाजपा संगठन से लेकर सरकारी मशीनरी तक इसे सफल बनाने में लगी हुई है।

पहले आमिर खान की योजना थी कि 14 अगस्त को वो गुवाहाटी आएँ, लेकिन बताया जा रहा है कि अब उन्होंने 2 दिन के लिए अपने कार्यक्रम को टालते हुए 16 अगस्त को दौरे की योजना बनाई है। अब देखना ये है कि उस दिन आमिर खान अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुँचते हैं या नहीं। सीएम सरमा ने बताया कि आमिर खान ने उनसे अपने दौरे के बाबत बात भी की थी, लेकिन उन्होंने किसी अन्य तारीख़ को ये दौरा रखने के लिए कहा

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का कहना है कि फ़िलहाल उनका सारा ध्यान स्वतंत्रता दिवस पर है और वो नहीं चाहते थे कि किसी और कार्य में ध्यान बँट जाए। इसीलिए, आमिर खान को दौरा आगे बढ़ाने की सलाह दी गई। आमिर खान ने निवेदन किया है कि सीएम सरमा भी अपने मंत्रियों के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म देखें। आमिर खान ने हाल ही में असम बाढ़ के दौरान दान दिया था। उन्होंने सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपए दिए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -