HomeराजनीतिNYT के जिस ‘विज्ञापन’ पर सिसोदिया को दुनिया में बेस्ट बता रहे CM केजरीवाल,...

NYT के जिस ‘विज्ञापन’ पर सिसोदिया को दुनिया में बेस्ट बता रहे CM केजरीवाल, उसमें प्राइवेट स्कूल की तस्वीर होने का दावा

"जिस NYT के पहले पन्ने पर आने के लिए दुनिया के प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति बेचैन रहते हैं, वहाँ मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी। एक तरह से उन्हें दुनिया का सबसे अच्छा शिक्षा मंत्री बताया गया।"

अरविंद केजरीवाल ‘न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT)’ में छपे अपने ‘विज्ञापन’ को लेकर खुद की पीठ थपथपाने में लगे हुए हैं। लेकिन, अब सामने आया है कि NYT के उस विज्ञापन में जिन बच्चों को दिल्ली के सरकारी स्कूलों का बताया गया है, वो तस्वीर एक प्राइवेट स्कूल की है। असल में पता चला है कि ये तस्वीर दिल्ली के मयूर विहार स्थित ‘मदर मेरी स्कूल’ के छात्र-छात्राओं की है। मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर CBI की छापेमारी के बीच अब AAP सुप्रीमों विपक्ष का निशाना बन रहे हैं।

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने लिखा, “न्यूयॉर्क टाइम्स और ख़लीज़ टाइम्स में पैसे देकर ख़बर तो छपवा ली, पर झूठ और चोरी की आदत नहीं गई। ये फ़ोटो दिल्ली के सरकारी स्कूल की नहीं, बल्कि मयूर विहार के ‘मदर मैरी स्कूल’ के बच्चों की । केजरीवाल और सिसोदिया देश में भी झूठ बेच रहे हैं और विदेश में भी।” मनीष सिसोदिया पर रेड का अब AAP ये कहते हुए विरोध कर रही है कि अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता को देख कर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घबरा गए हैं।

AAP के कई कार्यकर्ता और विधायक मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर जमा हो गए। सीएम केजरीवाल का कहना है कि सारे आरोप झूठे हैं और CBI को निर्देश मिला है कि दिल्ली सरकार को परेशान किया जाए। उन्होंने दावा किया कि मनीष सिसोदिया को आज दुनिया का सबसे बेहतर शिक्षा मंत्री घोषित किया गया है। इसका आधार NYT और ‘खलीज टाइम्स’ में छपा वही विज्ञापन था, जिसे करण दीप सिंह नाम के रिपोर्टर ने लिखा है, जो पहले से ही भाजपा और पीएम मोदी का विरोध करता रहा है।

उधर अरविंद केजरीवाल ने कहा, ” जिस NYT के पहले पन्ने पर आने के लिए दुनिया के प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति बेचैन रहते हैं, वहाँ मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी। एक तरह से उन्हें दुनिया का सबसे अच्छा शिक्षा मंत्री बताया गया। सालों बाद भारत की सकारात्मक खबर छपी। कोरोना से सबसे ज़्यादा मौत की स्टोरी तो छपी थी। उनके घर CBI रेड मारने पहुँच गई। CBI को ऊपर से आदेश है इन्हें तंग करो। पहले भी कई छपेमारियाँ कर चुके, कुछ नहीं मिला। अभी भी कुछ नहीं मिलेगा। अड़चनें आएँगी, लेकिन काम नहीं रुकेगा।”

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी मनीष सिसोदिया के समर्थन में बयान देते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया आज़ाद भारत के सबसे बेहतरीन शिक्षा मंत्री हैं और आज US के सबसे बड़े अख़बार NYT ने फ़्रंट पेज पर उनकी फ़ोटो छापी। उन्होंने कहा कि आज ही मोदी जी ने उनके घर CBI भेज दी, ऐसे भारत कैसे आगे बढ़ेगा? लोगों का कहना है कि NYT में छपी वो ‘खबर’ नहीं, बल्कि पैसे देकर छपवाया गया विज्ञापन है। इसे अरविंद केजरीवाल का हथकंडा बताया जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -